Bhopal Coronavirus Cases Today Update | Corona Cases Rise To 1624 As 52 People Found Virus-Infected In Bhopal Hotspot Aishbagh 25th Battalion Barkhedi Bairagarh | भोपाल में 52 नए केस मिले; सशस्त्र पुलिस बल की 25वीं बटालियन में तीन संक्रमित, हॉटस्पॉट ऐशबाग में 9 और कोटरा में 10 लोग पॉजिटिव

Bhopal Coronavirus Cases Today Update | Corona Cases Rise To 1624 As 52 People Found Virus-Infected In Bhopal Hotspot Aishbagh 25th Battalion Barkhedi Bairagarh | भोपाल में 52 नए केस मिले; सशस्त्र पुलिस बल की 25वीं बटालियन में तीन संक्रमित, हॉटस्पॉट ऐशबाग में 9 और कोटरा में 10 लोग पॉजिटिव


  • बाजार खुलने का दिखने लगा असर, भोपाल में चार दिन के अंदर 195 केस
  • आज चिरायु अस्पताल में 34 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर डिस्चार्ज हुए

दैनिक भास्कर

Jun 04, 2020, 09:11 PM IST

भोपाल. राजधानी में गुरुवार को 52 नए केस सामने आए। इसमें 10 केस कोटरा सुल्तानाबाद से, 10 हॉटस्पॉट ऐशबाग, सशस्त्र सुरक्षा बल की 25वीं बटालियन से 3 केस, दो केस बुधवारा, दो बरखेड़ी और एक बैरागढ़ मच्छी मार्केट में मिला है। अब भोपाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1624 हो गई है। वहीं, 61 की मौत हो चुकी है। चिरायु अस्पताल से गुरुवार को 34 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज होंगे। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 58 केस सामने आए थे, जिसमें पर्यटन विकास निगम का एक अधिकारी भी था, जो 20 दिन से होटल पलाश में रुका था। वहीं बैरागढ़ की एक नर्स भी थी, जो पांच दिन में 50 लोगों के संपर्क में आई थी। 

भोपाल में आज नए 33 कंटेंटमेंट क्षेत्र  घोषित किए गए। वहीं 10  कंटेनमेंट क्षेत्रों को स्केल डाउन किया गया। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के निवास स्थल के आसपास के एक किलोमीटर एरिया को कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। युक्तियुक्त करण के बाद अब भोपाल में 140 कंटेनमेंट क्षेत्र हो गए हैं। 

बाजार खुलने का असर दिखा, चार दिन में 195 केस आए

राजधानी में लॉकडाउन में दी गई ढील और बाजार खुलने का नतीजा सामने आने लगा है। बीते चार दिन में 195 केस सामने आए हैं। बुधवार को 58 मरीज मिले तो गुरुवार को 52 नए केस सामने आए। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। पर्यटन निगम के सहायक अधिकारी के पॉजिटिव आ जाने के बाद उनके संपर्क में आए 55 अधिकारी-कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं और सभी को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। हमीदिया अस्पताल के रैन बसेरा में चार मरीज  मिलने के बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि यहां 70 लोग हर रात रुकते हैं। 

रैन बसेरे में मिले पॉजिटिव में दो बिहार से, मुंबई से ऑटो से आए हैं 
रैन बसेरे में मिले संक्रमितों में दो बिहार के रहने वाले हैं जो मुंबई से ऑटो से बिहार जाने के लिए निकले थे। होशंगाबाद में सड़क हादसे के इनके परिवार को हमीदिया में भर्ती किया गया था। इनके परिवार के तीन लोग पहले ही पॉजिटिव आ चुके हैं। बाकी के दो मरीज रैन बसेरा में रह रहे थे। अब परेशानी यह है कि रैन बसेरा में हर रात 70 से ज्यादा मरीज रुकते हैं जो अलग-अलग जगह के होते हैं, सुबह ये लोग यहां-वहां चले जाते हैं। 

मौत के आंकड़ों में गफलत 
अस्पतालों की रिपोर्ट में 71 मौतें दर्ज, प्रशासन के सिर्फ 61 का रिकॉर्ड- भोपाल में कोरोना से मौत के आंकड़े सवालों के घेरे में है। हमीदिया, एम्स और चिरायु अस्पताल की कोविड डेथ रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में कोरोना संक्रमण से अब तक 71 लोगों की मौत हुई है, जबकि प्रशासन की रिपोर्ट में अब तक 61 मौत ही दर्ज की गई है। जीएमसी के मीडिया प्रभारी (कोविड) डॉ. पराग शर्मा के अनुसार, अस्पताल में कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 मरीज मृत्यु के बाद ही अस्पताल लाए गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री अचानक पहुंचे जेपी अस्पताल, हाथ जोड़कर लिया हालचाल  
सुबह बारिश के बीच मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा जेपी अस्पताल के फीवर क्लीनिक पहुंचे। मरीजों की जांच, पीपीई किट पहले सैंपलिंग और स्क्रीनिंग कर रहे डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ से हाथ जोड़कर उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने फीवर क्लीनिक में आने वाले मरीजों से बातचीत भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्लीनिक में आने-जाने वाले प्रत्येक मरीजों का हेल्थ चेकअप और इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री ने स्टाफ और डॉक्टर सहित सभी कोरोना योद्धाओं को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ हैं। मरीजों और डॉक्टरों पैरामेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक और समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।



Source link