End cowardly acts, hope they pay a price: Virat Kohli, Sunil Chhetri on Kerala elephant tragedy | गर्भवती हथिनी की मौत पर फूटा विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों का गुस्सा, कही ये बात

End cowardly acts, hope they pay a price: Virat Kohli, Sunil Chhetri on Kerala elephant tragedy | गर्भवती हथिनी की मौत पर फूटा विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों का गुस्सा, कही ये बात


मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सहित कई खिलाड़ियों ने केरल में एक गर्भवती हथिनी की मौत पर गुस्सा और हैरानी जताई है. केरल के मलप्पुरम जिले में लोगों ने गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया. हथिनी के मुंह में पटाखे फट जाने से उसकी मौत हो गई. कप्तान कोहली इस घटना से बहुत आहत और गुस्से में हैं. उन्होंने ट्वीट कर इस घटना की कड़ी निंदा की है.

यह भी पढ़ें- ZEE NEWS ने ठाना है, हथिनी को इंसाफ दिलाना है

कोहली ने ट्वीट में लिखा, ‘केरल की घटना को जानकर काफी निराश और हैरान हूं. मैं गुजारिश करता हूं कि जानवरों का प्यार से देखभाल करें और ऐसी कायरतापूर्ण हरकत बंद होनी चाहिए.’ कोहली ने हथिनी और उसके पेट में पल रहे बच्चे की तस्वीर कार्टून के जरिए ट्विटर पर पोस्ट की है.

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और कई ट्वीट किए हैं. भज्जी ने कहा, ‘केरल में एक प्रेग्नेंट हथिनी को अनानास में पटाखे भरकर खिला दिए गए. उन्हें सजा मिलनी चाहिए. एक बेकसूर गर्भवती हथिनी के साथ ऐसी बेरहमी कैसे की जा सकती है.’ भारत की स्टार महिला बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है. उन्होंने लिखा, ‘यह जानकर बहुत दुख हुआ.’

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने ऐसे लोगों को राक्षस कहते हुए कहा, ‘वो एक बेगुनाह गर्भवती हथिनी थी, यह उन लोगों के बारे में बताता है जो उन्होंने किया था. राक्षसों. मुझे बहुत उम्मीद है कि लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी. हम बार-बार प्रकृति को विफल करते रहते हैं. मुझे बताएं कि हम कैसे अधिक विकसित प्रजातियां हैं?

उमेश यादव ने कहा, ‘एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया. ऐसा सिर्फ राक्षस ही कर सकता है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.’

ओलंपियन महिला निशानेबाज हीना सिद्धू ने लिखा, ‘रॉकेट साइंस नहीं. ये हाथी भगवान है और ये सिर्फ बूढ़ा हाथी है. ठीक उसी तरह जैसे ये एक अमीर व्यापारी है और यह एक साधारण प्रवासी मजदूर या किसान है. हम सभी जानते हैं कि किसकी पूजा करनी है और किसका दुरुपयोग करना है.’

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि केरल वन विभाग ने 15 साल की गर्भवती जंगली हथिनी की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link