Indore News In Hindi : Ration Gaddabaddi Updates From Indore During Coronavirus Lockdown | कई राशन कंट्रोल संचालकों ने की अनियमितता, फ्री में मिलने वाला राशन दुकानों पर बिक गया प्रशासन जांच कर करें कार्रवाई : कांग्रेस

  • कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी राशन दुकान के स्टाॅक एवं रिकार्ड की बारीकी से जांच की जाए

दैनिक भास्कर

Jun 04, 2020, 05:58 PM IST

इंदौर. इंदौर जिले में उपभोक्ता राशन भंडारों में हितग्राहियों को मिलने वाले राशन में भारी गड़बडिय़ों एवं हेराफेरी कंट्रोल संचालकों ने की है। गेहूं, दाल, चावल, सहित अन्य खाद्यान्न सामग्री कई कंट्रोल संचालकों ने किराना दुकान, आटा चक्की अन्य जगह राशन बेंच कर भारी मुनाफा कमाया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और राजीव विकास केंद्र के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव ने बताया लाॅकडाउन के दौरान फ्री मिलने वाले राशन के दौरान अनियमितता हुई। गरीबों को राशन मिला ही नहीं। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी राशन दुकान के स्टाॅक एवं रिकार्ड की बारीकी से जांच की जाए। जो भी दोषी हो, उस पर कार्रवाई हो। गरीबों को राशन नहीं मिला और बाजार में बिक गया। ये उनके साथ अन्याय है। कांग्रेस इस मामले में कलेक्टर मनीषसिंह से भी मिलेगी।

Source link