Shivraj Singh Chauhan On Madhya Pradesh Bhopal Indore Coronavirus Cases Over Corona Lockdown 5.0 Unlock 1.0 | शिवराज ने कहा- हमने कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ, इसलिए लापरवाही न बरतें, अलर्ट रहें  

Shivraj Singh Chauhan On Madhya Pradesh Bhopal Indore Coronavirus Cases Over Corona Lockdown 5.0 Unlock 1.0 | शिवराज ने कहा- हमने कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ, इसलिए लापरवाही न बरतें, अलर्ट रहें  


  • मुख्यमंत्री ने लोगों से अनलॉक वन में दी छूट के प्रति सावधानी बरतने की अपील की
  • बाजार में दो गज की दूरी बनाएं, चेहरे पर मास्क लगाएं, हाथ मिलाने के बजाए, नमस्कार करें

दैनिक भास्कर

Jun 04, 2020, 04:35 PM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि हमने कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है। ये आपके सहयोग के कारण हुआ है। अब पॉजिटिव केस आ जरूर रहे हैं पर उससे ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं। मैं आप सबसे निवेदन करना चाहता हूं कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है इसलिए असावधान बिलकुल न हों। 

मुख्यमंत्री ने जनता को दिए संदेश में कहा कि जरूरत के लिए बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन यापन की दृष्टि से अनलॉक वन में कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन छूट के बाद कहीं-कहीं ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जहां गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पर्याप्त सावधानियां जैसे 2 गज की दूरी, फेस मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक जगहों पर न थूकने और लोगों से हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करने जैसे उपायों पर अमल किया जाए।

23 मार्च को शपथ लेने के फौरन बाद कोरोना से बचाव के उपाय किए 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है जान है तो जहान है। अभी निरंतर सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने तत्काल ही सभी आवश्यक कदम उठाकर कोरोना से लोगों के बचाव के प्रयास प्रारंभ किए। शीघ्र से शीघ्र टेस्टिंग लैब, पर्याप्त मास्क, पीपीईटी सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

21 टेस्टिंग लैब में रोजाना छह हजार टेस्ट की क्षमता  

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 21 टेस्टिंग लैब और प्रतिदिन छह हजार टेस्ट की क्षमता विकसित हो चुकी है। आईसीयू और बेड व्यवस्था का एक तिहाई ही उपयोग हो पा रहा है। प्रदेश का कोरोना से रिकवरी रेट देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है और देश के औसत रिकवरी रेट से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि आमजन को कोई दिक्कत न हो इसलिए सभी जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। चौहान ने कहा कि प्रवासी मजदूर भाइयों की वापसी के सभी इंतजाम किए गए। गरीबों मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए राशन, भोजन और रहने आदि की व्यवस्था की गई। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोराना से बचाव पर ध्यान दें, लापरवाही न करें। 



Source link