Bhopal News In Hindi : More than 100 plants including sheesham, tamarind and peepal, banyan were planted in Bhopal’s Ecological Park Laharpur | भोपाल के इकोलॉजिकल पार्क लहारपुर में शीशम, इमली और पीपल, बरगद सहित 100 से अधिक पौधे रोपे गए

Bhopal News In Hindi : More than 100 plants including sheesham, tamarind and peepal, banyan were planted in Bhopal’s Ecological Park Laharpur | भोपाल के इकोलॉजिकल पार्क लहारपुर में शीशम, इमली और पीपल, बरगद सहित 100 से अधिक पौधे रोपे गए


  • वन विभाग के पीएस अशोक वर्णवाल ने कहा- प्रदेश में पाई जाने वाली दुर्लभ प्रजातियों को रोपित करने के साथ बांस की प्रजातियों भी लगाएं

दैनिक भास्कर

Jun 05, 2020, 08:29 PM IST

भोपाल. विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर  प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल सहित वरिष्ठ वन अधिकारियों ने भोपाल के इकोलॉजिकल पार्क लहारपुर में विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपे गए। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राजेश श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एसके मंडल, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आनन्द कुमार, एलएस रावत, मुख्य वन संरक्षक रविन्द्र सक्सेना और वनमंडलाधिकारी एसएस मिश्रा ने लहारपुर नर्सरी में बीजा, हल्दू, शीशम, पाढर, कुसुम, पाकर, खुरासानी, इमली, अंजन, बेर, पीपल, बरगद, पुत्रंजीवा, बहेड़ा आदि के पौधे रोपे गए।

प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल ने कहा कि कि प्रदेश में पाई जाने वाली दुर्लभ संकटापन्न प्रजातियों को रोपित करने के साथ बांस की भी सभी प्रजातियों को इस क्षेत्र में रोपित करें। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण में वनों का महत्वपूर्ण योगदान है। आम नागरिकों को भी विभिन्न प्रजातियों के पौध संरक्षण और संवर्धन की प्रकृति और दैनिक जीवन में उपयोगिता को बताते हुए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि लहारपुर पार्क में अधिकतम प्रजातियों की उपलब्धता लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगी।



Source link