नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कड़ी मेहनत से टीम में अपनी खास जगह बनाई है. वहीं अपने खेल के साथ-साथ हार्दिक अकसर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी विवादों में घिरे रहते हैं. हालांकि हार्दिक अब मॉडल नताशा स्टैनकोविच (Natasa Stankovic) के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों ने प्रेगनेंसी की जानकारी भी दे दी है, लेकिन नताशा से पहले हार्दिक का नाम कई और लड़कियों के साथ जुड़ चुका है. आज की स्टोरी में हम आपको हार्दिक पांड्या के लव अफेयर्स के बारे में बताएंगे.
हार्दिक पांड्या और मॉडल लिशा शर्मा
हार्दिक पांड्या का रिश्ता कोलकाता की मॉडल लिशा शर्मा के साथ भी रहा. दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. हालांकि हार्दिक ने ये भी कहा था कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं. मगर खबरों की माने तो दोनों रिलेशनशिप में थे.
हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा
हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा के रिश्ते को लेकर मीडिया में खूब खबरें उड़ी, लेकिन दोनों ने ही अपने अफेयर की बातों को हमेशा टाल दिया, लेकिन सच्चाई क्या है इसका पता नहीं चल पाया है, क्योंकि दोनों ही अफेयर के सवालों को नजरअंदाज करते रहे थे. हार्दिक ने परिणीती के ट्वीट का जवाब दिया था, तब भी दोनों के रिश्तों की बात उठी थी.
@ParineetiChopra Can I guess?
I think this is a second Bollywood & Cricket link. :p
Great click by the way. https://t.co/vWh2LIvTwa— hardik pandya (@hardikpandya7) September 2, 2017
एक्ट्रेस एली अवराम और हार्दिक पांड्या
हार्दिक और एक्ट्रेस एली अवराम का रिलेशनशिप भी खूब चर्चा में रहा. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया, इतना ही नहीं दोनों कई विज्ञापनों में साथ काम भी कर चुके हैं, जिसके बाद दोनों का मिलना- जुलना काफी बढ़ गया था और तभी से हार्दिक और एली का नाम साथ में जोड़ा जाने लगा था.

हार्दिक पांड्या और शिबानी डांडेकर
खबरों की माने तो मशहूर सिंगर-एक्ट्रेस शिबानी डांडेकर के साथ हार्दिक पांड्या का अफेयर रहा. मैच जीतने पर शिबानी ने हार्दिक को सोशल मीडिया पर बधाई भी दी थी. तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा गर्म हो गई थीं, लेकिन दोनों ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया.
muaaah beast mode https://t.co/GKKGHQVsLJ
— shibani dandekar (@shibanidandekar) September 18, 2017
हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी हार्दिक को कई बार देखा गया. कई बार दोनों को एक साथ पार्टीज में भी देखा गया. जिसके बाद दोनों की बीच अफेयर की खबरें फैलने लगी थीं. लेकिन उर्वशी ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था.
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता और हार्दिक पांड्या
खबरों की मानें तो हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड हसीना ईशा गुप्ता भी एक-दूसरे को डेट कर रहें थे. इतना ही नहीं खबरें तो ये भी थीं कि दोनों बहुत जल्द शादी भी करने वाले हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुद अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की. जब दोनों के बारे में खबरें उड़ने लगी तो ईशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि- ‘हमारे बीच जो भी है वो हमारी पर्सनल लाइफ है, मैं उम्मीद करती हूं कि आप हमारे पर्सनल स्पेस में इतनी दिलचस्पी न दिखाएं.’ ईशा के इस पोस्ट के बाद दोनों के अफेयर की खबरें और भी तेजी से फैलने लगी थीं.