Khandwa News In Hindi : Khandwa Coronavirus News Update; Six New Corona Cases Taking Total Tally Up To Two Hundred Fifty-eight | खंडवा में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, आंकडा बढ़कर 258 हुआ, अब तक 14 की जा चुकी है जान

Khandwa News In Hindi : Khandwa Coronavirus News Update; Six New Corona Cases Taking Total Tally Up To Two Hundred Fifty-eight | खंडवा में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, आंकडा बढ़कर 258 हुआ, अब तक 14 की जा चुकी है जान


  • नए मामले रमा कॉलोनी, गांधी नगर के अलावा ग्राम पंधाना और खेगांवडा क्षेत्र से आए
  • जिले में अभी 44 कंटेनमेंट एरिया, जिनमें से 43 शहर और 1 ग्रामीण क्षेत्र का शामिल

दैनिक भास्कर

Jun 05, 2020, 12:51 PM IST

खंडवा. खंडवा जिले में शुक्रवार सुबह कोरोना के 6 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमिताें का आंकड़ा बढ़कर 258 हाे गया है। वहीं, अब तक 14 लाेग अपनी जान गंवा चुके हैं। सुबह 61 लाेगाें की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें से 55 निगेटिव पाए गए। नए मामले शहर के कंटेनमेंट जोन रमा कॉलोनी, गांधी नगर के अलावा ग्राम पंधाना और खेगांवडा क्षेत्र के हैं। इसमें से खेगांवड़ा में पहला मामला सामने आया है।

शहर से हटाए गए 11 कंटेनमेंट एरिया
जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के जिन 11 क्षेत्रों को कंटेनमेंट घोषित किया था, उन्हें अब संक्रमण मुक्त कर दिया। एडीएम नंदा भलावे कुशरे ने इसका आदेश जारी किया। कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त होने वालों में जवाहरगंज, इमलीपुरा, घंटाघर हनुमान मंदिर के पीछे, मधुसूदन टॉवर रामगंज, प्रेम भवन वाली गली सराफा, टपालचाल तापडिया मिल के सामने, टपालचाल बाथम बड़ा आवार, बांग्लादेश गली नं.2, बजरंग चौक विठ्ठल मंदिर के पीछे, बजरंग चौक एवं धरमकांटा क्षेत्र शामिल है। जिले में अब भी 44 कंटेनमेंट एरिया हैं। जिनमें 43 शहर व 1 ग्रामीण का क्षेत्र का शामिल है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ.योगेश शर्मा ने बताया कंटेनमेंट एरिया में दोबारा संक्रमण न हो इसके लिए रेंडम सैंपल लेकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर कंटेनमेंट एरिया को मुक्त घोषित किया जा रहा है।

सूचना देने पर प्रशासन करेगा सम्मानित
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। अब कंटेनमेंट एरिया से निकलकर बाहर जाने वाले लोगों की सूचना देने पर जिला प्रशासन सूचनाकर्ताओं को सम्मानित करेगा। कलेक्टर अनय द्विवेदी ने बताया कुछ लोगों ने कंटेनमेंट क्षेत्र से बाहर निकलकर अपनी दुकानें भी खोली हैं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति अपने कंटेनमेंट क्षेत्र से बाहर निकलता है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें, यह सूचना जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0733-2224545 पर दी जा सकती है। ऐसी सूचना देने वाले व्यक्तियों के नाम गोपनीय रखने के साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

कंटेनमेंट से बाहर जाने पर कारण बताओ नोटिस
कंटेनमेंट एरिया के नियमों को तोड़कर बाहर जाने पर तीन शासकीय कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया। इसके साथ कंटेनमेंट एरिया की निगरानी में तैनात तीन कर्मचारियों को भी नोटिस दिया है। कंटेनमेंट का उल्लंघन करने वालों में पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा के कर्मशाला निदेशक शरद सोहनी, वनपाल अर्जुन सिंह झाला एवं हरसूद क्षेत्र की पटवारी पिंकी शाह शामिल है। एडीएम नंदा भलावे ने बताया टैगोर कॉलोनी के कंटेनमेंट क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोग बिना किसी कारण के अपने घरों के आसपास इधर उधर घूमते पाए गए। परिवाद प्रस्तुत करने संबंधी 3-3 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।



Source link