Robbery In Bhopal Update; Rs 50 Thousand Looted By Bike Robbers From Madhya Pradesh Farmer | बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े किसान से 50 हजार लूटकर भागे, कोहेफिजा इलाके में अस्पताल के बाहर की घटना

Robbery In Bhopal Update; Rs 50 Thousand Looted By Bike Robbers From Madhya Pradesh Farmer | बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े किसान से 50 हजार लूटकर भागे, कोहेफिजा इलाके में अस्पताल के बाहर की घटना


  • पिता का इलाज कराने आए किसान को बहाना बनाकर आरोपी सड़क तक ले आए थे
  • बिना मास्क के आरोपी अस्पताल के बाहर से भागते दो जगह कैमरों में नजर आए

दैनिक भास्कर

Jun 05, 2020, 07:45 PM IST

भोपाल. यहां कोहेफिजा इलाके में पिता का इलाज कराने आए एक किसान से बाइक सवार बदमाश 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस की शहर में सुरक्षा होने के बाद भी वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वारदात को अंजाम देने से लेकर भागने तक की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लूट करने के पहले आरोपी बहाने से किसान को अस्पताल के बाहर सड़क तक ले आए थे। 

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, ग्राम मंडावल, राजगढ़ निवासी 51 वर्षीय लक्ष्मीनारायण चंद्रवंशी किसान हैं। वे शुक्रवार सुबह अपने पिता धूलजी चंद्रवंशी को इलाज कराने के लिए कोहेफिजा के जानकी नगर स्थित सर्वोत्तम अस्पताल लेकर आए थे। दोपहर करीब 11 बजे उन्होंने काउंटर पर 10 हजार रुपए एडवांस जमा कराए और पिता को भर्ती करा दिया। वे अस्पताल में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया। युवक ने बाहर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बाइक सवार उन्हें बुला रहा है। वे उठाकर बाहर आ गया। उनके बाहर आते ही बाइक सवार बदमाश उनके जेब से नोटों का बंडल छीनकर फरार हो गए। 

बातों में उलझाकर लूटे रुपए
बाइक सवार एक बदमाश अस्पताल के सामने खड़ा था, जबकि उसका साथी दूसरी बाइक सवार अपने दो साथियों के साथ अस्पताल के गेट पर खड़ा था। उनके बाहर आते ही बदमाशों ने उनसे सरकारी अस्पताल का रास्ता पूछा। लक्ष्मीनारायण ने उन्हें रास्ता समझाया और बताया कि लालघाटी से आगे सीधे चले जाना। उनका ध्यान बांटने के लिए एक बदमाश ने उन्हें बातों में उलझाते हुए पूछा कि आपने कुर्ता कहां से सिलवाया है। इससे पहले कि वे कुछ कह पाते बदमाश उनके जेब से 500-500 रुपए के नोट की गड्ढी छीनकर निकाल ली। लक्ष्मीनारायण के विरोध करने पर लुटेरे उन्हें धक्का देते हुए वहां से फरार हो गए। इस छीना-झपटी में बदमाश गाड़ी से गिरते-गिरते बचे, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। तीसरा बदमाश सड़क की दूसरी तरफ अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गए। 

काउंटर पर ही रखे हुए नजर
लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश काफी देर से उनके पीछे लगा हुआ था। वह पिता को लेकर परेशान थे, इसलिए उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। काउंटर पर रुपए देते समय उन्हें सभी नोट बाहर निकाल लिए थे। लक्ष्मीनारायण ने आशंका जताई कि हो सकता है कि इसी के बाद उन्होंने लूट की योजना बनाई होगी।



Source link