खुशखबरी: आपकी फेवरेट बाइक और स्कूटर पर मिल रहा है अभी तक का सबसे बड़ा ऑफर!-royal enfield triump offers low cost emi and exciting offers know discount on bikes | bikes – News in Hindi

खुशखबरी: आपकी फेवरेट बाइक और स्कूटर पर मिल रहा है अभी तक का सबसे बड़ा ऑफर!-royal enfield triump offers low cost emi and exciting offers know discount on bikes | bikes – News in Hindi


फोटो: News18

आइए जानते हैं मोटरसाइकिल ब्रैंड्स Royal Enfield और Trimph के भरपूर ऑफर्स के बारे में….

नई दिल्ली. कोराना काल (Coronavirus) के बीच ऑटो मार्केट की सेल्स में भारी गिरावट आई है. यही वजह है कि अब सेल्स की धीमी रफ्तार को पछाड़ने के लिए कंपनियों की ओर से डिस्काउंट्स और ऑफर्स की पेशकश की जा रही है. बात करें बाइक्स की तो Royal Enfield और Trimph  जैसी मोटरसाइकिल कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक फाइनेंस स्कीम लेकर आई हैं. इन ऑफर्स में Zero Down Payment,  EMI जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं.

आइए जानते हैं मोटरसाइकिल ब्रैंड्स Royal Enfield और Trimph के भरपूर ऑफर के बारे में. अगर आप बुलेट खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप अपनी पंसदीदा बुलट को अब low- emi और low डाउन पेमेंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं.

देना होगा कम डाउन पेमेंट
अब इस धुक धुक को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले कम डाउन पेमेंट देना होगा साथ ही शुरू के कुछ महीनों तक कम किश्त भी चुकाने का ऑप्शन है.(ये भी पढ़ें-TVS का शानदार ऑफर, इस बेस्ट सेलिंग मॉडल को खरीदने के लिए 6 महीने तक नहीं देने होंगे पैसे!)

इसका अलावा Royal Enfield ने पुरानी बुलट की वैल्यू को डाउन पेमेंट की तरह इस्तेमाल करके नई बुलट लेने का भी विकल्प दिया है.  वहीं Triumph Motorcycles भी ग्राहकों के लिए ‘Free 3 EMIs offer’ लाई है यानि नई मोटरसाइकिल खरीदने पर कंपनी पहले 3 किश्ते माफ कर रही है. कंपनियों को इन ऑफर्स का कितना फायदा पहुंचेगा ये तो आगे पता लगेगा लेकिन इतना जरूर है कि ग्राहकों के लिए बाइक खरीदने का एक अच्छा मौका है.

TVS ने पेश की नई स्कीम
इसके अलावा टीवीएस मोटर्स (TVS motors) भी सेल्स बढ़ाने के लिए नई स्कीम लाई है. टीवीएस मोटर्स अपने XL 100 मोपेड दोपहिया के लिए बाय नाऊ पे आफटर (Buy now pay after 6 month) 6 मंथ नाम से नई स्कीम लेकर आई है.

इस योजना के साथ कोई ग्राहक अपनी ज़रुरत के लिए एक्सल 100 को खरीद सकता है और 6 महीने बाद उसका किश्तों में उसका भुगतान कर सकता है. इसका मतलब ये है कि ग्राहक को इस खरीद की ईएमआई शुरु होने के पहले 6 महीने का मोरेटियरम मिलेगा यानी 6 महीने तक उसे कोई किश्त नहीं देनी होगी.

(ये भी पढ़ें- आप Hyundai की नई Creta से कर सकते हो बातचीत! बस हेलो बोलिए…)

(दिपाली राणा, CNBC आवाज़)



First published: June 6, 2020, 4:49 PM IST





Source link