Deepak Chahar bats for a preparatory camp before IPL 2020

Deepak Chahar bats for a preparatory camp before IPL 2020


नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने बीसीसीआई (BCCI) को यह सुझाव दिया है कि आईपीएल (IPL) शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की तैयारी के लिए एक कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि क्रिकेटर्स को अपनी लय हासिल करने में मदद मिल सके. यहां आपको याद दिला दें कि चहर साल 2019 के अंत में चोटिल हो गए थे, लेकिन अब चोट से उभर चुके हैं और एक बार फिर मैदान पर लौटने के लिए बेताब हैं. चाहर ने आगे यह भी बताया कि जब उन्हें चोट लगी थी तो वो काफी डर गए थे क्योंकि डॉक्टर्स ने उन्हें बताया था कि उनकी चोट को ठीक होने में लगभग 3-4 महीने का वक्त लगेगा.

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- तमिल फिल्म में डेब्यू करेंगे हरभजन सिंह, जानिए कब रिलीज होगी मूवी

चाहर ने एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘जब मुझे चोट के बारे में पता चला तो मेरे लिए यह एक तनाव फ्रैक्चर जैसा था और इसे पूरी तरह से ठीक होने में तीन-चार महीने लग गए. इसलिए शुरू में यह थोड़ा डरावना लगा क्योंकि यह मेरे करियर का बहुत ही महत्वपूर्ण चरण था. मैं टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था. लेकिन मैं पहले भी चोटिल हुआ था और मुझे पता था कि इससे कैसे पार पाना है और फिर मजबूती से वापसी करनी है. जब लॉकडाउन शुरू हुआ था तब मैं फिट हो चुका था और मैदान पर वापसी की सोच रहा था. लेकिन अब जब हमें यह बताया गया कि कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए हमें घरों में ही रहना है तो मैंने सोचा कि अपनी स्ट्रेंथ्स पर काम करने के लिए मेरे पास यह और अच्छा मौका है. मैंने दिल से ट्रेनिंग की.’

उन्होंने कहा, ‘मैं ढाई साल पहले भी चोटिल हुआ था. लेकिन उस समय मुझे खुद पर काम करने का समय नहीं मिल रहा था और मैं बिना रूके ही क्रिकेट खेल रहा था. अगर आप गिनती करेंगे तो पाएंगे कि मैं ज्यादा से ज्यादा दो-तीन दिनों के लिए घर आता था. जब मैंने लगातार खेलना शुरू कर दिया था तो फिर शरीर के निचले हिस्से में मेरी ताकत कम हो गई थी. मैं इस पर काम नहीं कर सकता था. शरीर को खेल से 30-40 दिन दूर रखने की जरूरत थी. इसलिए इस ब्रेक ने मेरी स्ट्रेंथ्स और साथ ही शरीर के निचले हिस्सों पर काम करने में मेरी मदद की. एक तेज गेंदबाज के रूप में आपके शरीर का निचला हिस्सा शिखर पर रहना चाहिए.’

जब चाहर से यह सवाल पूछा गया कि क्रिकेट को दोबारा शुरू करने के बारे में उनकी क्या राय है तो उन्होनें कुछ यूं जवाब दिया, ‘हमें धीरे-धीरे पटरी पर लौटने की जरूरत है और मेरा मानना है कि क्रिकेट एक्शन में लौटने के लिए आईपीएल एक बेहतरीन गाड़ी हो सकता है. हमारे पास कई सारे मैच हैं और यह आपको आपकी लय में लौटने में मदद करेगा. आईपीएल खेलने से न केवल गेंदबाजों को मदद मिलेगी, बल्कि सभी क्रिकेटर्स को मदद मिलेगी. लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले हमें एक सही शिविर की आवश्यकता है ताकि खेल से दूर रहने के बाद हम फिर से अपनी लय में वापस लौट सकें. जैसा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि अपने जोन में वापस लौटने के लिए हमें एक उचित कैम्प की जरूरत है. यह 10 दिनों का होगा. आप काफी समय से नहीं खेले हैं, ऐसे में इस जोन में लौटने के लिए शरीर को समय चाहिए. इसलिए आपको एक कैम्प और कुछ अभ्यास मैच की जरूरत है.’





Source link