Hindi Vishwavidyalaya Employee Commits Suicide over losing job due to lockdown In Bhopal Bhoj University Campus | लॉकडाउन में जॉब जाने से परेशान युवक ने चाकू से हाथ की नस काटी, मौत

Hindi Vishwavidyalaya Employee Commits Suicide over losing job due to lockdown In Bhopal Bhoj University Campus | लॉकडाउन में जॉब जाने से परेशान युवक ने चाकू से हाथ की नस काटी, मौत


  • एक जून को नौकरी छूटने के बाद था मानसिक तनाव में, सुसाइड नोट नहीं मिला
  • दो साल की उम्र में हो गई थी मां की मौत, 9 साल से रह रहा था मौसी के पास

दैनिक भास्कर

Jun 06, 2020, 08:34 PM IST

भोपाल. भोज विश्वविद्यालय आवासीय परिसर में शनिवार सुबह एक युवक ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर ली। वह 1 जून को जॉब छूट जाने के बाद से मानसिक तनाव में था। चूनाभट्‌टी पुलिस को सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन परिजनों ने नौकरी के कारण परेशान रहने की बात बताई है। 
 
चूनाभट्टी पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय आर्यन सिंह भोज विश्वविद्यालय में बीए का छात्र था। वह आवसीय परिसर में भोज विश्वविद्यालय में ही जॉब करने वाली अपनी मौसी डॉ. हेमलता दिनकर के साथ रहता था। रोजाना सुबह 9 बजे आर्यन ही दूध लेता था, लेकिन शनिवार को वह नहीं उठा। हेमलता ने दूध लिया और आर्यन को देखने उसके कमरे में गई, लेकिन वह नहीं मिला। घर में तलाश करने के दौरान आर्यन बाथरूम में लहूलुहान हालत में मिला। खून देख हेमलता चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। आर्यन ने हाथ की नस सब्जी काटने वाले चाकू से काटी थी। 

एक जून को छूट गया था जॉब

पुलिस के अनुसार आर्यन हिंदी विश्वविद्यालय में कांट्रेक्ट पर नौकरी करता था। उसकी एक जून को जॉब छूट गई थी। इसको लेकर वह तनाव में था। पुलिस को मौके से आर्यन का मोबाइल फोन और किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाल रही है।



Source link