दैनिक भास्कर
Jun 06, 2020, 05:35 AM IST
जबलपुर. लॉकडाउन की वजह से रद््द की गईं ट्रेनों और रेल टिकट के रिफंड को पाने के लिए जबलपुर रेल मंडल के आरक्षण केन्द्रों व टिकट काउंटर्स पर भीड़ उमड़ रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 19000 यात्रियों को 1 करोड़ 80 लाख रुपए का रिफंड दिया जा चुका है। जिसमें जबलपुर में 5600 यात्रियों को करीब 52 लाख रुपए का रिफंड दिया गया है। गौरतलब है िक कोरोना के कहर के बाद केन्द्र सरकार की पहल पर रेल मंत्रालय ने पूरे देश में 21 मार्च से सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था और उन यात्रियों की टिकट ऑटोमेटिक कैंसल कर दी गईं थीं, जिन्होंने मार्च और उसके बाद के महीनों की ऑनलाइन और विंडो टिकट बुकिंग कराई थी। रेल मंत्रालय ने पिछले दिनों यात्रियों को राहत देते हुए 100 प्रतिशत रिफंड देने का ऐलान किया था।
गाड़ियाँ तो चल रहीं लेकिन यात्री नजर नहीं आ रहे –
जनशताब्दी और गोंडवाना एक्सप्रेस शुरू होने के बाद पिछले चार दिनों में दोनों गाड़ियों की बुकिंग 40 प्रतिशत से ऊपर नहीं जा पाई। इसने रेलवे की चिंता को बढ़ा दिया है। पी-6
पमरे जीएम ने विंडो इंस्पेक्शन के बाद पौधा रोपा
विश्व पर्यावरण दिवस पर पमरे के जीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने इटारसी रेल खंड का विंडो इंस्पेक्शन कर नर्सरी उद््घाटित की और पौधारोपण किया। इस मौके पर पीआरओ श्रीमती प्रियंका दीक्षित, दीपक गुप्ता, बसंत कुमार शर्मा, संजय यादव, अभिराम खरे, ए.के. मनेरिया, इदरीश मोहम्मद, मनोज प्यासी उपस्थित थे।