बारिश में इस तरह रखें अपनी कार का ख़ास ख्याल, जानें पांच जरूरी टिप्स | Five tips to take care of your car in Monsoon | auto – News in Hindi

बारिश में इस तरह रखें अपनी कार का ख़ास ख्याल, जानें पांच जरूरी टिप्स | Five tips to take care of your car in Monsoon | auto – News in Hindi


इन बातों का ख्याल रख अपनी कार को करें सुरक्षित

मानसून आने के साथ ही जरूरी हो गया है कि अपनी कार को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया जाए ताकि ट्रैफिक हो या तेज बारिश परेशानी का सामना ना करना पड़े.

नई दिल्ली. देश में कोरोना (Coronavirus) महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन 5.0 (Lockdown-5.0) और अनलॉक 1 (Unlock-1) देश में लागू कर दिया गया है. जिसमें कई छूटों के साथ 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ आफिस भी खोल दिए गए. ऐसे में सडकों पर एक बार फिर से वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है. साथ ही मानसून ने भी देश में करवट बदल ली है. पिछले दिनों कई राज्यों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. ऐसे में जरूरी है अपनी कार का ख़ास ख्याल रखना. मानसून में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए हम बताने जा रहें हैं पांच जरूरी टिप्स.

1) मॉइश्चर को अब्जॉर्ब करने के लिए सिलिका जेल खरीदें
यदि आपकी कार लंबे समय से बंद है, तो जाहिर सी बात है केबिन में मॉइश्चर की संभावना बढ़ गई होगी. केबिन के अंदर कचरा, गीले कपड़े, जूते, खिड़कियों के बंद रहने और यहां तक की सांस लेने से भी मॉइश्चर आ जाता है. इस तरह के मॉइश्चर से बचने ले लिए जरुरी है सिलिका जेल खरीदें. यह अमेज़न और स्नैपडील जैसी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों पर आसानी से उपलब्ध है.

2) वाइपर को चेक करें, जरुरत होने पर बदलेंलंबे समय के बाद वाइपर को यूज करने से इनके खराब होने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है. सूरज के लगातार संपर्क और पूरे दिन बदलते तापमान के कारण वाइपर ब्लेड को नुकसान खराब हो जाते हैं. इनके सही तरीके से काम नहीं करने के कारण ये विंडशील्ड पर निशान छोड़ सकते हैं. इसलिए जरूरी है वाइपर को अच्छे से चेक कर लें और अगर बदलने की जरुरत महसूस हो तो तुरंत बदल दें. क्योंकि बारिश में इनके सबसे अधिक आवश्यकता होती है. साथ ही विंडशील्ड की सफाई के लिए वाइपर फ्लूड कंटेनर में साबुन का घोल भी डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें : Hero को पछाड़ ये कंपनी बनी देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी!

3) टायर की कंडीशन चेक करें 
मानसून के दौरान सड़कें काफी खराब हो जाती हैं, अगर टायर घिस जाते हैं तो गाड़ियों के फिसलने का अक्सर डर बना रहता है. बारिश में हमेशा टायर को अच्छी कंडीशन में होने चाहिए. इसके लिए टायर पर जो मार्क दी होते हैं अगर वो चिकने हो गए हो तो इसका मतलब है आपको अपने टायर बदलने की जरुरत है.

4) ब्रेक पैड पर दें ध्यान
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ब्रेक पैड की स्थिति भी बेहद महत्वपूर्ण है. ड्राइविंग करते टाइम अगर ब्रेक लगने में सामान्य से अधिक समय ले रहे हैं या फिर अजीब सी आवाज कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपको ब्रेक को बदलने की जरुरत है.

5) जरुरी सामान रखें गाड़ी में
मानसून के दौरान कभी भी ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में कुछ जरूरी सामान को हमेशा अपनी कार में रखें. जैसे की छाता, टॉर्च, एक जोड़ी कपड़े, तौलिया ये सभी चीजें गाड़ी में हमेशा होना चाहिए. इसके अलावा, फ़्यूज़ और वाइपर ब्लेड और एक्स्ट्रा टायर होना चाहिए.

ये भी पढ़ें : अब कार के साथ-साथ पहली बार Maruti बेचेगी ये प्रोडक्ट, आप रहेंगे सुरक्षित



First published: June 7, 2020, 10:50 AM IST





Source link