Babar Azam must show the same aggressive attitude that Virat Kohli does: Aamir Sohail

Babar Azam must show the same aggressive attitude that Virat Kohli does: Aamir Sohail


नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व कैप्टन आमिर सोहेल (Aamir Sohail) भी क्रिकेट के बाकी दिग्गजों की तरह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाजी के मुरीद हैं. इसमें कोई दो राय नहीं कि विराट आज दुनिया के सर्वश्रष्ठ बल्लेबाज हैं और इस बात की गवाही उनके शानदार रिकोर्ड देते हैं. विराट ने अब तक 70 इंटरनेशनल शतक अपने नाम कर लिए हैं और आज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 30 शतक पीछे हैं. इतना ही नहीं विराट अब तक टेस्ट क्रिकेट में 53.62 की औसत से 7240 रन बना चुके हैं, वहीं वनडे में विराट 12 हजार रन बनाने के काफी करीब हैं. इसके अलावा विराट T20I में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैट्समैन भी हैं.

ये भी पढ़ें: इस खिलाड़ी का दावा, हार्दिक पांड्या होंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में तुरुप का इक्का

कई क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व खिलाड़ी जिनमें एबी डि विलियर्स (AB de Villiers), मोहम्मद युसुफ (Mohammad Yousuf) और ब्रेट ली (Brett Lee) भी शामिल हैं, विराट कोहली की तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से करते रहते हैं, पर पिछले कुछ सालों से विराट और पाकिस्तान के मौजूदा कैप्टन बाबर आजम (Babar Azam) को लेकर चर्चा हो रही है. इसी सिलसिले में आमिर सोहेल ने अपने विचार प्रकट किए हैं और कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि विराट एक महान बल्लेबाज हैं, लेकिन बाबर आजम और उनमें काफी समानताएं हैं. दोनों ऑफ-साइड पर एक जैसे शॉट खेलते हैं, वहीं दूसरी तरफ लेग साइड पर भी दोनों खिलाड़ी काफी स्ट्रोंग हैं और आसानी से विपक्षी टीम पर हावी होने की ताकत रखते हैं.

सोहेल ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बातचीत के दौरान कहा, ‘विराट और बाबर के बीच समानता यह है कि वे बाउंड्री के जरिए 40 प्रतिशत से ज्यादा रन बनाते हैं. दोनों खिलाड़ी वास्तव में अच्छी ड्राइव खेलते है और फ्रंट फुट पर पुल करते हैं. दोनों ऑफ-साइड पर फ्रंट फुट पर रहकर पाइंट और कवर के बीच जो पंच करते हैं, ये शॉट उनका बहुत इफेक्टिव है. साथ ही दोनों अपनी कलाई को थोड़ा खोलके थर्डमैन की ओर गेंद को गाईड करते हैं.’

सोहेल ने आजम को नसीहत दी कि उन्हें विराट से काफी कुछ सीखना है पर सबसे पहले उन्हें विराट से जो चीज सीखनी चाहिए, वो है आक्रामकता. भारतीय कैप्टन मैदान पर आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं और विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए खासा मशहूर हैं. विराट का अग्रेसिव एटिट्यूड ही उन्हें सबसे अलग बनाता है और सोहेल चाहते हैं कि आजम विराट के इस गुण को अपने अंदर ले आएं.  

सोहेल ने कहा, ‘दोनों का एटिट्यूड समान है. दोनों के अंदर प्रदर्शन करने की भूख है. लेकिन एक चीज जो बाबर को कोहली से सीखने की जरूरत है वो है आक्रामकता. बाबर मैदान पर कूल है. हो सकता है कि कोहली ऊपर से दिखाते हैं कि वह काफी आक्रामक हैं लेकिन हो सकता है कि अंदर से बहुत कूल हों. मेरे ख्याल से बाबर को अपने अंदर आक्रामकता लाने की जरूरत है ताकि लंबे समय तक उन्हें इसका फायदा मिल सके. साथ ही पाकिस्तान के लिए बड़े टूर्नामेंट जीतना शुरू करें.’

LIVE TV





Source link