Toyota Camry hybrid सस्ते में खरीदने का मौका, जुलाई से बढ़ने वाली है कीमत | Toyota Announces Price Hike for Camry Hybrid Sedan and Vellfire MPV From July | auto – News in Hindi

Toyota Camry hybrid सस्ते में खरीदने का मौका, जुलाई से बढ़ने वाली है कीमत | Toyota Announces Price Hike for Camry Hybrid Sedan and Vellfire MPV From July | auto – News in Hindi


जुलाई से इन कारों की बढ़ेगी कीमत

विनिमय दर में पर्याप्त वृद्धि के कारण टोयोटा ने Camry Hybrid Sedan और Vellfire MPV के लिए जुलाई से कीमत बढ़ाने की घोषणा की है.

नई दिल्ली. ऑटोमोबाइल कंपनियों को हो रहे घाटे के चलते टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज अपनी कुछ कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है. कंपनी ने विनिमय दर में पर्याप्त वृद्धि के कारण Camry Hybrid Electric Vehicle और Vellfire MPV के जुलाई से मूल्यों में बढ़ोतरी करने को कहा. Camry Hybrid में काफी प्रीमियम फीचर्स हैं. इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम, मल्टी फंक्शन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, HUD, लेदर अपहोल्स्ट्री, आर्मरेस्ट पर एंटरटेनमेंट सिस्टम के लिए टचस्क्रीन कंट्रोल, एडजस्टेबल रियर सीट्स, पावर्ड सनशेड आदि शामिल है.

Camry Hybrid Sedan
कंपनी ने नई टोयोटा कैमरी को एग्रेसिव एक्जीक्यूटिव सिडान का लुक दिया है और इसे शॉर्प लाइन्स से सजाया है जो कि इसके बॉडी पर साफ तौर पर देखने को मिलता है. Camry में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है. आईसी इंजन 178hp और 221Nm टार्क जनरेट करता है जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 120hp और 202 Nm टार्क जनरेट करता है. यह कार के आउटपुट को 218hp पर लाती है जिसे कंटीन्यूअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) के माध्यम से बाहर रखा जाता है. इसमें नए फुल एलईडी डस्क सेंसिंग हेडलैम्प और डेटाइम रनिंग लाइट्स का प्रयोग किया है.

Vellfire MPV

Toyota ने भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी MPV (मल्टी परपज वीइकल) Vellfire लॉन्च कर दी है. टोयोटा वेलफायर में 2.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है. यह इंजन 4700 rpm पर 87 bhp का पावर और 2800 से 4000 rpm पर 198 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. नई Vellfire में इंजन के साथ 105kW और 50kW के दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं. यह हाइब्रिड इंजन e-CVT गियरबॉक्स से लैस है. इसके अलावा शानदार 17-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, ड्यूल सनरूफ, रूफ लाइटिंग के लिए 16 कलर ऑप्शन और 3-जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर हैं

न्यू Vellfire 7 SRS एयरबैग और वीडीआईएम (Vehicle Dynamics Integrated Management) से लैस है जो एक प्रोएक्टिव सेफ्टी फीचर है. इसमें सेफ्टी को देखते हुए इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी) और वाहन स्थिरता नियंत्रण (Vehicle Stability Control) दिए हैं.

ये भी पढ़ें : Honda Amaze खरीदने का है अच्छा मौका, कंपनी दे रही भारी डिस्काउंट

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.



First published: June 8, 2020, 10:42 AM IST





Source link