हम आपको इन बाइक से जुड़े कुछ बड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इसके अलावा आप जानेंगे कि इसकी मार्केट प्राइज क्या है. जिससे आप आसानी दोनों को कम्पेयर कर पाएंगे.
Honda CD 110 Dream BS6
2020 CD 110 Dream में 110cc का PGM-FI HET (Honda Eco Technology) वाला eSP (Enhanced Smart Power) इंजन दिया गया है. जो 8.6hp की पावर और 9.30 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. राइडर्स की सेफ्टी के लिए बाइक में CBS के साथ ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. होंडा की CD 110 ड्रीम में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, DC हेडलैम्प, इंटीग्रेटेड हेडलैम्प बीम ऐंड पासिंग स्विच, ट्यूबलेस टायर, लंबी और आरामदायक सीट, एक्वालाइजर के साथ सीबीएस और सील चेन जैसे फीचर दिए गए हैं.
फीचर्स
यह ACG स्टार्टर की तरह नई सुविधाओं से लैस है, यह यह करंट उत्पन्न करने के लिए उपयोग किए जाने वाले एसी जनरेटर के माध्यम से इंजन को बिना झटका दिए स्टार्ट करता है और सवारी करते समय बैटरी चार्ज करता है. यह स्मूथ और न्वाइजलेस राइड प्रदान करता है. बाइक में नए DC हेडलैंप, इंजन स्टार्ट / स्टॉप स्विच, हेडलैंप बीम और पासिंग स्विच, लंबी सीट, नए बॉडी ग्राफिक्स, क्रोम मफलर कवर, सिल्वर एलॉय व्हील और बॉडी कलर्ड मिरर आते हैं.
CD 110 Dream BSVI दो वेरिएंट में उपलब्ध है. पहला स्टैंडर्ड (ब्लैक के साथ रेड ग्राफिक्स, ब्लैरक के साथ ग्रे ग्राफिक्स, ब्लैक के साथ ब्लू ग्राफिक्स, ब्लैक के साथ कैबिन गोल्ड ग्राफिक्स) और दूसरा डीलक्स वेरिएंट (ब्लैक, गेनी ग्रे मैटेलिक, इंपीरियल रेड मैटेलिक और एथलैटिक ब्लू मैटेलिक) में है.
Hero Passion Pro

हीरो मोटोकोर्प न केवल इसकी दिखावट में बदलाव किया हैं बल्कि नए चसीस के साथ एक महत्वपूर्ण अप्ग्रेडेसन किया हैं जो पहले वाले मॉडल से चलने में काफी आरामदायक हैं. हीरो पैशन प्रो में 113cc का इंजन है, जो 9hp की पावर और 9.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
फीचर्स
इसमें 18 इंच का टायर है, 10 लीटर का फ्यूल टैंक, 240MM ऑप्शनल फ्रंट डिस्क ब्रेक है. साथ ही ट्रैंडी टेललाइट डिजाइन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी हैं. ट्रिपल टोन ग्राफिक्स के साथ मस्क्युलर फ्यूल टैंक, सिटी ट्रैफिक में स्मूद राइडिंग के लिए Autosail, i3s टेक्नॉलजी, सिग्नेचर टेललैम्प, ज्यादा रोशनी वाला हेडलैम्प, डिजी-एनालॉग कंसोल, मफलर कवर और लॉन्गर फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल जैसे फीचर भी हैं.
ये भी पढ़ें : Toyota की ये कार सस्ते में खरीदने का मौका, जुलाई से बढ़ने वाली है कीमत