Maruti-महिंद्रा का स्पेशल ऑफर! अभी खरीदो, बाद में चुकाओ- Maruti Suzuki-Mahindra Finance team up to provide car financing solutions | auto – News in Hindi

Maruti-महिंद्रा का स्पेशल ऑफर! अभी खरीदो, बाद में चुकाओ- Maruti Suzuki-Mahindra Finance team up to provide car financing solutions | auto – News in Hindi


मारुति ने ऑटो लोन के लिए महिंद्रा फाइनेंस के साथ समझौता किया

एमएसआई (MSI) ने एक बयान में कहा कि समझौते के अनुसार ग्राहक कार लोन (Car Loan) के लिए महिंद्रा फाइनेंस के व्यापक विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने ऑटो लोन के लिए महिंद्रा फाइनेंस (Mahindra Finance) के साथ समझौता किया है. एमएसआई (MSI) ने एक बयान में कहा कि समझौते के अनुसार ग्राहक कार लोन (Car Loan) के लिए महिंद्रा फाइनेंस के व्यापक विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं. बयान के मुताबिक कोविड-19 महामारी (COVID-19 pandemic) के दौरान व्यक्तिगत आवाजाही बाधित होने के मद्देनजर लोगों को आसानी से धन उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है.

MSI के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि महिंद्रा फाइनेंस पूरे भारत में व्यापक पहुंच वाली गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) है और उसे सेमी-रूरल, रूरल और बिना आय प्रमाण वाले ग्राहकों (no-income proof customers) सहित सभी तरह के ग्राहकों को कर्ज देने में महारत हासिल है. उन्होंने कहा कि मारुति की खुदरा बिक्री का एक तिहाई से अधिक हिस्सा ग्रामीण भारत से आता है.

इस समझौते से मारुति सुजुकी ग्राहक महिंद्रा फाइनेंस से अपनी कार लोन के लिए व्यापक विकल्प का लाभ उठाने की अनुमति देगा. मारुति सुजुकी के कस्टमर्स को कार फाइनेंसिंग में कई तरह की सुविधा मिल जाएंगी.

>> Buy now and pay later- 2 महीने के लिए EMI मोरेटोरियम स्कीम का फायदा मिलेगा.>> Step-up EMI- 6 महीने तक अपनी EMI बढ़ाने की सुविधा पर जोर रहेगा.
>> Balloon EMI- एक ग्राहक अंतिम ईएमआई के रूप में अनुबंध मूल्य का 25 प्रतिशत का भुगतान कर सकता है.
>> त्रैमासिक ईएमआई के साथ एग्रीकल्चर कस्टमर स्कीम.
>> लो डाउन पेमेंट स्कीम.

बता दें कि इससे पहले मारुति सुजुकी ने प्राइवेट बैंक HDFC और ICICI बैंक के साथ भी फ्लेक्सी फाइनेंस स्कीम के लिए करार किया है. कंपनी का मकसद है कि लोगों को हर तरह से कार लोन मिलने में आसानी हो. ताकी वो अपनी पसंदीदा कार को खरीद सकें. दरअसल, अभी तक जो ऑटो लोन स्कीम (Car Loan Scheme) मिलती हैं, उसमें ग्राहक को शुरू से आखिर तक एक जैसी किस्त का भुगतान करना होता है. फ्लेक्सी फाइनेंस स्कीम में कई तरह से पेमेंट की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- कार खरीदने का है जबरदस्त मौक़ा, 5 लाख में खरीदें SUV जैसे फीचर्स वाली गाड़ियां…

Maruti और Renault लाया है 3 लाख से भी कम कीमत में जबरदस्त फीचर्स

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.



First published: June 9, 2020, 1:15 PM IST





Source link