Virat Kohli & Rohit Sharma is legend of T20 International, But Paul Stirling has this big record in his name | कोहली, रोहित नहीं इस दिग्गज के नाम है टी-20 अंतरराष्ट्रीय का बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli & Rohit Sharma is legend of T20 International, But Paul Stirling has this big record in his name | कोहली, रोहित नहीं इस दिग्गज के नाम है टी-20 अंतरराष्ट्रीय का बड़ा रिकॉर्ड


नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे फटाफट फॉर्मेट यानी टी-20 के नॉन ऑफिशियल मैचों यानी विभिन्न प्रकार की क्रिकेट लीग में अगर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) की बादशाहत है तो इंटरनेशनल टी-20 मैचों में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का ही सिक्का चलता है. इन दोनों के रनों का जमकर ढेर लगाने के बावजूद टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मे रनों की बादशाहत का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिस पर इन दोनों का नहीं बल्कि किसी और का नाम लिखा हुआ है. दूसरे शब्दों में कहें तो ये रिकॉर्ड इन दोनों दिग्गजों के लिए चुनौती है. आइए जानते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के बाद पहली बार होगी टेस्ट सीरीज, वेस्टइंडीज टीम इस देश में पहुंची

आयरिश क्रिकेटर के नाम है एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के नाम पर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. स्टर्लिंग ने साल 2019 में 20 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने अपने नाम पर 41.55 के बेहतरीन औसत से 748 रन दर्ज किए थे. स्टर्लिंग के अलावा दो ही बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर ईयर में 700+ टी-20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. इनमें पहले तो आयरलैंड के ही केविन ओ’ब्रायन (Kevin O’Brien) हैं, जिन्होंने 2019 में ही 23 मैच में 31.69 के औसत से 79 रन बनाए थे. जबकि दूसरे खिलाड़ी नीदरलैंड के मैक्स ओ’डोउड (Max O’Dowd) हैं. मैक्स ने भी 2019 के कैलेंडर ईयर में ही जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 24 मैच में 29.25 के औसत से 702 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया था.

टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड है गब्बर के नाम

टीम इंडिया के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड गब्बर यानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नाम पर दर्ज है. शिखर ने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए महज 18 मैच खेलकर 40.52 के जोरदार औसत के साथ 689 रन अपने खाते में दर्ज किए थे. साल 2019 खत्म होने से पहले तक एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड शिखर के ही नाम पर था, जो उन्होंने अपने कप्तान विराट कोहली का ही रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम पर किया था.

कोहली बना चुके हैं 100+ के औसत का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड साल 2016 में अपने नाम किया था, जब उन्होंने महज 15 मैच में 106.83 के जबरदस्त औसत के साथ 641 रन ठोके थे. ये इकलौता मौका है, जब एक कैलेंडर ईयर में कम से कम 500+ रन बनाने वाले किसी क्रिकेटर ने 100 से ज्यादा के औसत से टी20 इंटरनेशनल में रन बनाए थे. यदि 50+ औसत की भी बात की जाए तो कोहली के अलावा पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam)ही साल 2018 में 62.55 के औसत से 563 रन बनाकर अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज करा पाए हैं. हिटमैन रोहित शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 590 रन बनाए हैं. ये कारनामा उन्होंने 2018 में 36.87 के औसत से दर्ज किया था.





Source link