टाटा की इन कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) Tiago, Tigor, Nexon और Harrier कार के मॉडल पर 45000 रु. तक का जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है.
कंपनी ने घोषणा की है कि ये ऑफर्स हर राज्य और विभिन्न डीलर के यहां अलग-अलग होंगे. ये डिस्काउंट कुछ चुनिंदा मॉडल और वैरिएंट पर होंगे. इसलिए टाटा कार अपने ग्राहकों को दी जाने वाले आफर्स के बारे में अधिक जानने के लिए नजदीकी डीलर के पास जाने की सलाह दी है.

इन वैरिएंट पर दिया जा रहा इतना डिस्काउंटटाटा मोटर्स की एंट्री-लेवल Tiago 28,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें 15,000 रुपए का कैश बैक, 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. वहीं Tigor पर कुल 45,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिसमें 20,000 रुपए का कैश बैक, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं.
SUV सेगमेंट में Harrier SUV 45,000 रुपए तक का डिस्काउंट लेकर आया है, इसमें 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.
ये भी पढ़ें : Maruti और Renault लाया है 3 लाख से भी कम कीमत में जबरदस्त फीचर्स
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: June 10, 2020, 4:04 PM IST