टेस्ला बनी इस जापानी कंपनी को पीछे छोड़े बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कार Company- Tesla beats Toyota to become most valuable car company in the world | auto – News in Hindi

टेस्ला बनी इस जापानी कंपनी को पीछे छोड़े बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कार Company- Tesla beats Toyota to become most valuable car company in the world | auto – News in Hindi


टेस्ला बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी, इसे छोड़ा पीछे

10 जून को टेस्ला का शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद टोयोटा (Toyota) को पछाड़ दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई. टेस्ला का स्टॉक पहली बार 1,011.65 डॉलर के भाव पर पहुंचने के साथ कंपनी का मार्केट कैपिटाइलजेशन बढ़कर 189 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

नई दिल्ली. एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टेस्ला (Tesla) 10 जून को दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी बन गई है. 10 जून को टेस्ला का शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद टोयोटा (Toyota) को पछाड़ दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई. टेस्ला का स्टॉक 7.6 फीसदी की उछाल के साथ 1,011.65 डॉलर के भाव पर पहुंचने के साथ इंट्राडे में कंपनी का मार्केट कैपिटाइलजेशन बढ़कर 189 अरब डॉलर (14.17 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंच गया.

10 जून को शेयर में उछाल से टेस्ला का मार्केट कैप टोयोटा से ज्यादा हो गया. जापानी कारमेकर 182.7 अरब डॉलर मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी थी. लेकिन बुधवार को टेस्ला ने टोयोटा को पीछे धकेल दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.



First published: June 11, 2020, 2:27 PM IST





Source link