शिवराज सिंह चौहान ने अपने वायरल बयान के बचाव में कहा पापियों का विनाश करना पवित्र काम। Shivraj Defended his previous statement Destroying Sinners a Sacred Act | bhopal – News in Hindi

शिवराज सिंह चौहान ने अपने वायरल बयान के बचाव में कहा पापियों का विनाश करना पवित्र काम। Shivraj Defended his previous statement Destroying Sinners a Sacred Act | bhopal – News in Hindi


सीएम शिवराज सिंह चौहान और भूतपूर्व सीएम कमलनाथ. (फाइल फोटो)

कमलनाथ (Kamalnath) सहित कांग्रेस के नेताओं ने इस क्लिप को प्रमाण के तौर पर पेश करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उसने साजिश और खरीद-फरोख्त के जरिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई.

भोपाल. शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने एक दिन पहले वायरल हुए अपने उस ऑडियो-वीडियो क्लिप के बयान का बचाव किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्होंने राज्य सरकार को गिराया था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा ‘पापियों का विनाश करना एक पवित्र काम है’. चौहान ने ट्वीट किया है ‘पापियों का विनाश करना तो पुण्य का काम है. हमारा धर्म तो यही कहता है. क्यों? बोलो, सियापति रामचंद्र की जय.’

 

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा विवाद तब उठ खड़ा हुआ जब शिवराज सिंह चौहान का ऑडियो-वीडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें निर्देश दिया था कि कांग्रेस सरकार को गिराओ, वर्ना वह सबकुछ तबाह कर देगी. शिवराज ने यह भी दावा किया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और तुलसीराम सिलावत (Tulsiram Silawat) के सहयोग के बिना यह मुमकिन नहीं था.

खरीद-फरोख्त के जरिए सरकार गिराई : कांग्रेस

अब कमलनाथ (Kamalnath) सहित कांग्रेस के नेताओं ने इस क्लिप को प्रमाण के तौर पर पेश करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उसने साजिश और खरीद-फरोख्त के जरिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई.

क्लिप नकली है : विजयवर्गीय

क्लिप के वायरल होने के बाद बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा था कि यह क्लिप ‘नकली’ है. उन्होंने यह भी कहा था कि यह क्लिप बिना दिमाग का इस्तेमाल किए तैयार की गई है और इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था क्योंकि हमारी पार्टी में सारा काम हाईकमान के निर्देश पर ही होता है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएगी और राष्ट्रपति से भी बात करेगी. कांग्रेस के इस बयान के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस कहीं भी जाने को स्वतंत्र है. विजयवर्गीय ने यह भी दावा किया कि उपचुनावों में हम इस बार सारी 24 सीटें जीत रहे हैं.



First published: June 11, 2020, 4:48 PM IST





Source link