BMW ने भारतीय बाजार में X6 मॉडल का नया वर्जन किया लॉन्च, कीमत 95 लाख रुपये | BMW launches new version of X6 priced at Rs 95 lakh | auto – News in Hindi

BMW ने भारतीय बाजार में X6 मॉडल का नया वर्जन किया लॉन्च, कीमत 95 लाख रुपये | BMW launches new version of X6 priced at Rs 95 lakh | auto – News in Hindi


भारतीय बाजार में उतरी BMW X6 का नया वर्जन

BMW ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपने X6 स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूप का एक नया वर्जन लॉन्च किया, जिसकी कीमत 95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

जर्मन लक्जरी ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू (BMW) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपने X6 स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूप का एक नया वर्जन लॉन्च किया, जिसकी कीमत 95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने एक बयान में कहा, यह यूनिट कम्प्लीटली बिल्ट अप (CBU) रूप में उपलब्ध है. थर्ड जनरेशन X6 मॉडल को कंपनी की किसी भी डीलरशिप में बुक किया जा सकता है. यह पेट्रोल गाड़ी X6 xDrive40i xLine और X6 xDrive40i M Sport ट्रिम्स दोनों की कीमत 95 लाख है.

BMW X6 मॉडल का यह वर्जन काफी लग्जरी, स्पोर्टी, डायनेमिक और पावरफुल है. इसमें ग्राहकों को काफी अलग ड्राइविंग एक्सपिरियंस होने वाला है. बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के एक्टिंग प्रसीडेंट अरविंद तेजिसेरा ने कहा यह मॉडल पहली बार ग्राहकोंके लिए अनुकूलन विकल्प प्रदान कर रहा है. कई वैकल्पिक सुविधा जैसे लेजर लाइट, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमा ग्लास रूफ स्काई लाउंज और अन्य शामिल हैं.

BMW लॉन्च की थी शानदार बाइक
गौरतलब है कि इससे पहले बीएमडब्ल्यू मोटररैड (BMW Motorrad) ने भारतीय बाजार में अपनी एफ900 आर (F 900 R) और एफ900 एक्सआर (F 900 XR) के नए संस्करण उतारे हैं. इनकी शोरूम कीमत 9.9 लाख रुपए से 11.5 लाख रुपए के बीच है. बीएमडब्ल्यू मोटररैड लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू की दोपहिया वाहन इकाई है. कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि दोनों मोटरसाइकिल पूरी तरह से बनकर आयात होंगी. इबीएमडब्ल्यू एफ900 आर की कीमत 9.9 लाख रुपये है. जबकि एफ900 एक्सआर के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 10.5 लाख रुपये और प्रो मॉडल की कीमत 11.5 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें : टेस्ला बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कार कंपनी, इसे छोड़ा पीछे

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऑटो से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.



First published: June 11, 2020, 4:12 PM IST





Source link