Indore News In Hindi : Business started on track, traders said that retail should also be allowed along with wholesale | पटरी पर लौटने लगा कारोबार, व्यापारी बोले थोक के साथ फुटकर की भी अनुमति दी जाए

Indore News In Hindi : Business started on track, traders said that retail should also be allowed along with wholesale | पटरी पर लौटने लगा कारोबार, व्यापारी बोले थोक के साथ फुटकर की भी अनुमति दी जाए


  • 80 दिन बाद व्यापार शुरू होने से कारोबारियों में खुशी कुछ फुटकर दुकानें खुली तो पुलिस ने कराई बंद
  • दुकानदारों ने लिखे दुकानों पर 1 और 2 नंबर, इसी आधार पर एक दिन छोड़कर खोले जाएंगे प्रतिष्ठान

दैनिक भास्कर

Jun 11, 2020, 04:14 AM IST

इंदौर. अनलॉक 1.0 के बाद शहर फिर दौड़ने लगा है। धीरे-धीरे कारोबार शुरू हो रहा है। बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। बुधवार को रिवर साइड रोड व्यापारियों ने अपने हिसाब से दुकानों के शटर पर एक और दो नंबर लिखे, ताकि एक दिन एक नंबर तो दूसरे दिन दो नंबर की दुकानें खोली जाएं। सराफा टीआई को यह फॉर्मूला पसंद आया है और अब बाकी के दुकानदारों को ऐसे ही नंबर लिखकर इसके आधार पर  दुकानें खोलने की व्यवस्था करवाई जाएगी।

वहीं, पंढरीनाथ थाने पर मीटिंग में व्यापारियों ने मांग की उन्हें फुटकर व्यापार की परमिशन भी दी जाए। वहीं दोपहर 1 बजे सराफा सीएसपी सर्कल के अंतर्गत आने वाले सभी बाजारों के व्यापारियों को अफसरों ने बताया कि कैसे दुकान खोलना है। इस पर व्यापारियों ने सिर्फ एक मांग रखी की उन्हें दुकान से फुटकर व्यापार करने की परमिशन भी चाहिए। अफसरों ने कहा कि अभी आदेश नहीं है। जल्द ही इस पर भी विचार किया जाएगा।
मध्यक्षेत्र में बाजार खुलने के आदेश के बाद बुधवार सुबह से चहल-पहल होने लगी थी। व्यापारी मारोठिया, कपड़ा मार्केट, सीतलामाता बाजार सहित अपने संस्थानों में पहुंचे। व्यापारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अभी ऑड-ईवन के आधार पर दुकानें खोलकर सिर्फ ऑनलाइन खरीदी की परमिशन दी है। वे इस बात से खुश हैं कि 80 दिन बाद व्यापार शुरू तो हुआ। इसी दौरान इक्का-दुक्का लोगों ने दुकान खोल ली थी। सराफा टीआई अमृता सोलंकी ने मौके पर पहुंची और कहा ऑनलाइन और थोक व्यापार ही करना है। सभी इलाकों में व्यापारियों को समझाइश दी।

मार्किंग की, आधी दुकानें कल तो आधी परसों खुलेंगी

रिवर साइड रोड पर व्यापारी अपने हाथों से शटर पर एक और दो नंबर लिख रहे थे। पूछने पर बताया कि ये हमारा ऑड ईवन है। जिनका एक नंबर है वे सारे एक दिन और जिनका दो नंबर है वे दूसरे दिन दुकान खोलेंगे। यहां ज्यादातर थोक व्यापारी हैं, इसलिए हमें ज्यादा दिक्कतें नहीं आएगी।

कपड़ा मार्केट : एक नंबर वाले सोम, बुध और शुक्र दो नंबर वाले मंगल, गुरु और शनिवार को खोलेंगे दुकान
उधर, शाम को कपड़ा मार्केट एसोसिएशन ने बताया कि दुकानों के बाहर एक और दो नंबर के स्टीकर लगाए जा रहे हैं। जिनका एक नंबर है वे सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दुकान खोलेंगे। दो नंबर वाले मंगल, गुरु और शनिवार को खोलेंगे। यह व्यवस्था गुरुवार से लागू होगी। यानी गुरुवार दो नंबर वाली दुकानों से मार्केट की शुरुआत हो जाएगी। 

ऑटो भी दौड़े…खुद के खर्च से तैयार की हैंडवॉश मशीन, चालकों को दी

ऑटो चालक व यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुधीर दांडेकर ने हैंडवॉश के लिए जुगाड़ से मशीन तैयार की है। इसे मीटर के पास बांधा जा सकता है। 12 किट चालकों को दीं।



Source link