Tiger State : बाघों के घर में भी दिखा Lockdown का असर, बांधवगढ़ से आई Good News-Tiger State- 9 cubs born in Bandhavgarh Tiger Reserve in | umaria – News in Hindi

Tiger State : बाघों के घर में भी दिखा Lockdown का असर, बांधवगढ़ से आई Good News-Tiger State- 9 cubs born in Bandhavgarh Tiger Reserve in | umaria – News in Hindi


Tiger State : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ९ शावकों का जन्म

15 जून से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पार्क (Bandhavgarh Tiger Reserve Park) सैलानियों (tourist) के लिए खोलने की तैयारी है. सैलानी जब यहां घूमने आएंगे तो यह नन्हें मेहमान उनके स्वागत के लिये तैयार होंगे.

उमरिया. कोरोना संक्रमण (Corona) और लॉक डाउन (lockdown) के निराशाजनक माहौल में उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व ( Bandhavgarh Tiger Reserve) ने गुड न्यूज (Good News) दी है. यहां एक या दो नहीं बल्कि पूरे 9 नन्हें मेहमान आए हैं. पार्क में बाघ और तेंदुए का कुनबा बढ़ गया है. इनमें से 6 शावक बाघ के हैं और 3तेंदुए के. उछल-कूद कर रहे इन नन्हे-मुन्नों को गश्ती दल ने देखा और इनकी तस्वीरें पार्क के ट्रैप कैमरे में भी कैद हुईं हैं.

उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व का गश्ती दल अपने रुटीन विजिट पर था. उसी दौरान उसे घने जंगल में शावक अठखेलियां करते दिखे. उसके बाद जब ट्रैप कैमरा खंगाला गया तो उसमें भी मस्ती करते ये शावक अपनी मां के साथ दिखाई दिए. 9 शावकों की गुड पाकर पार्क प्रबंधन की तो खुशी का ठिकाना न रहा.कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से पार्क बंद है. पार्क के इस सन्नाटे और एकांत के बीच ये खिलखिलाती हुई खबर निकल कर आयी.

9 शावकों का जन्म
टाइगर रिजर्व के उप संचालक सिद्धार्थ गुप्ता ने इस गुड न्यूज की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गश्ती दल ने खुद इन शावकों को अपनी आंखों से देखा है. और बाघों की निगरानी के लिए पार्क में लगाए गए ट्रैप कैमरे में भी इन नन्हे-मुन्नों की तस्वीरे कैद हुई हैं.तस्वीरों में 6 बाघ के और 3 तेंदुए के शावक दिखाई दे रहे हैं. इनमें से 3 बाघ शावक पितौर परिक्षेत्र के टी-54 मादा बाघ के बताए जा रेह हैं. और तीन शावक मानपुर परिक्षेत्र में हैं. इसके अलावा तीन नये तेंदुए के शावक पनपथा कोर क्षेत्र में दिखाई दिए हैं. पार्क के अधिकारियों के अनुसार सभी शावक स्वस्थ हैं. गश्ती दल लगातार इनकी निगरानी में जुटा हुआ है.प्रबंधन कर रहा निगरानी

सभी बाघ शावकों की उम्र लगभग 3-5 माह है और तेंदुआ शावकों की उम्र 1 हफ़्ते से भी कम है. सभी शावक स्वस्थ हैं और पार्क प्रबंधन की निगरानी में हैं. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और तेंदुआ का परिवार बढ़ने का श्रेय पार्क प्रबंधन को ही दिया जाना चाहिए. मैदानी अमले और सुरक्षा श्रमिकों की मेहनत, लगातार निगरानी और बाघों के संरक्षण के कारण ही बाघ परिवार बढ़ रहा है. 15 जून से पार्क को सैलानियों के लिए खोलने की तैयारी है.इसके लिए बैठकों का दौर जारी है. सैलानी जब यहां घूमने आएंगे तो यह नन्हें मेहमान उनके स्वागत के लिये तैयार होंगे.

ये भी पढ़ें-

MP Assembly by Elections : उप चुनाव में किसान के बजाए गेहूं होगा मुद्दा

War against Corona : इंदौर में कांग्रेस बांटेगी 25 लाख मास्क, सड़क पर उतरी BJP

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए उमरिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.



First published: June 11, 2020, 11:21 AM IST





Source link