दैनिक भास्कर
Jun 11, 2020, 04:30 AM IST
आगर मालवा. पूर्व कलेक्टर संजय कुमार ने उनके कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को अपने निवास पर शील्ड देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने एसडीएम महेंद्र सिंह कवचे आगर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी डाॅ. सुनील चाैहान, पीआईयू के राजेश शर्मा, उप संचालक उद्यानिकी अंतर सिंह कन्नौजी, स्टेनो राहुल जैन, ड्राइवर ललित को सम्मानित किया।
कुमार का स्थानांतरण आगर से मप्र शासन के उप सचिव पद पर भोपाल हो चुका है। पूर्व कलेक्टर कुमार ने कहा जाे अधिकारी कर्मचारी अच्छा कार्य करते हैं उन्हें प्रोत्साहित करने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाला व्यक्ति भविष्य में और भी अच्छा कार्य करेगा। कुमार अपने कार्यकाल के दौरान भी
हर महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित करते थे।