Bajaj CT110 सहित इन बाइकों की बड़ी कीमत, जल्द खरीदें कम प्राइज में ये गाड़ी- यहां करें चेक | Bajaj CT110 Platina 100 Platina 110 H-Gear low price best bike | auto – News in Hindi

Bajaj CT110 सहित इन बाइकों की बड़ी कीमत, जल्द खरीदें कम प्राइज में ये गाड़ी- यहां करें चेक | Bajaj CT110 Platina 100 Platina 110 H-Gear low price best bike | auto – News in Hindi


इन बाइक की बढ़ गई प्राइज

Bajaj ने CT110, Platina 100 और Platina 110 H-Gear की कीमत की वृद्धि- जल्द चेक करें यहां नया प्राइज .

नई दिल्ली. मोटरसाइकिल निर्माता कंपनियों ने एक बार फिर अपना कोरबार शुरू कर दिया है. कोरोना वायरस (COVID-19) पर के प्रसार को रोकने के लिए पिछले कई हफ़्तों से लागू लॉकडाउन (Lockdown) से ऑटोमोबाइल का कारोबार ठप पड़ा हुआ था. टू-व्हीलर कंपनियों ने लॉकडाउन में बिक्री में कमी के कारण हुए नुकसान के चलते अपने प्रॉडक्ट के दाम बढ़ाना भी शुरू कर दिया है. वहीं कुछ वाहन निर्माता नई स्कीम के साथ वाहनों को मार्केट में पेश कर रहे हैं.

बजाज CT 100 केएस अलॉय की नई कीमत 1,498 रुपये से बढ़कर 48,410 रुपये हो गई है. बजाज Platina 100 केएस अलॉय की कीमत 1,498 रुपये से बढ़कर 49,261 रुपये हो गई है. बजाज Platina 110 H-Gear की कीमत 2,349 रुपये से बढ़कर 62,899 रुपये हो गई है. जानें इन बाइकों की नई प्राइज के साथ ही कम बजट में कौन सी बेस्ट गाड़ी ली जा सकती है.

जानें इन बाइक की खासियत
सबसे पहले बात करते हैं CT110 की, किक स्टार्ट इस वेरिएंट की X-शोरूम प्राइज दिल्ली 1498 रुपये बढ़कर 48410 रुपये हो गई है. हालांकि अगर गाड़ी की बात करें तो BS6 Bajaj CT100 में 102cc, 4 स्ट्रोक और सिंगल सिलिंडर इंजन और एयर कूल्ड मोटर है. यह 7.9hp और 8.34Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है. बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है.Platina 100 की कीमत कंपनी ने 47,763 (X-शोरूम प्राइज दिल्ली) से बढ़ाकर 49,261 रुपये कर दी है. Bajaj Platina 100 में 102cc, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन है. यह 7.9hp पावर और 8.34Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है. बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है. हालांकि बाइक के इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत पहले की तरह ही 55546 रुपये है.

Platina 110 H-Gear की कीमत
Platina 110 H-Gear की कीमत 2349 रुपये बढ़ा कर 62899 रुपये कर दी गई है. बजाज प्लेटिना सबसे अच्छी मोटरसाइकिलों में से एक है जिसमें 110 एच-गियर (110 H-Gear) है. नई Platina अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमें स्पेशल Highway-Gear दिया गया है. इसमें 115.45cc का इंजन दिया गया है, जो 8.6 PS की पावर और 9.81 NM का टॉर्क देता है. बाइक में अब 5 स्पीड गियर मिलेंगे. अगर आप 60 किमी / घंटा की स्पीड से गाड़ी चलाते हैं तो पांचवें गियर का यूज कर सकते हैं. 17 इंच के ट्यूबलेस टायर, 11-लीटर का फ्यूल टैंक है.

ले सकते हैं ये शानदार बाइक
हीरो मोटोकोर्प ने अपनी Hero Passion Pro मॉडल को काफी अपडेट किया है. यह कई अलग अलग रंगो में उपलब्ध है. हीरो मोटोकोर्प न केवल इसकी दिखावट में बदलाव किया हैं बल्कि नए चसीस के साथ एक महत्वपूर्ण अप्ग्रेडेसन किया हैं जो पहले वाले मॉडल से चलने में काफी आरामदायक हैं. यह बाइक 113cc इंजन और 9HP से लेस हैं, साथ ही ट्रैंडी टेललाइट डिजाइन, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी हैं. आपको इसमें 18 इंच का टायर है, 10 लीटर का फ्यूल टैंक, 240MM ऑप्शनल फ्रंट डिस्क ब्रेक. ड्रम ब्रेक मॉडल के साथ 65,740 रुपये रखा गया हैं एवं डिस्क ब्रेक मॉडल का 67,940 रुपये हैं.

कम कीमत में खरीद सकते हैं ये शानदार और दमदार बाइक- देखने के लिए करें क्लिक

ये भी पढ़ें : CD 110 Dream और Hero Passion Pro में कौन सी बेस्ट, जानें खासियत



First published: June 12, 2020, 12:38 PM IST





Source link