Legendary Indian shuttler Saina Nehwal has started fitness, has also given push ups to Papa | इस दिग्गज भारतीय शटलर ने शुरू की एक्सरसाइज, पापा से भी लगवाया पुश अप्स

Legendary Indian shuttler Saina Nehwal has started fitness, has also given push ups to Papa | इस दिग्गज भारतीय शटलर ने शुरू की एक्सरसाइज, पापा से भी लगवाया पुश अप्स


नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चल रहे लॉकडाउन के बाद अब जनजीवन सामान्य होने लगा है तो खेल जगत की रौनक भी वापस लौटने लगी है. ऐसे में खिलाड़ियों के लिए भी अपनी फिटनेस के लेवल को दोबारा लॉकडाउन से पहले के दौर में वापस लौटाने की चुनौती चालू हो गई है. नतीजतन तकरीबन हर खिलाड़ी लॉकडाउन के दौरान चल रही हल्की-फुल्की फिटनेस से ऊपर उठकर तगड़ी मेहनत में जुट गया है.

लंदन ओलंपिक में देश को बैडमिंटन का पहला ओलंपिक मेडल दिलाने वाली साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने भी नए सीजन के लिए अपनी फिटनेस को लेकर जमकर मेहनत शुरू कर दी है. लेकिन साइना अपने साथ-साथ अपने पापा हरवीर सिंह (Harvir Singh)से भी जमकर मेहनत करा रही हैं. ऐसा ही एक फनी वीडियो साइना ने अपनी इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में शेयर किया है.

पुशअप्स करते हुए लिखा, क्या मुश्किल है यार
पहले साइना नेहवाल ने खुद जिम में पुशअप्स करते हुए वीडियो शेयर किया है. स्टोरी सेक्शन में अपलोड इस वीडियो पर साइना ने कैप्शन भी लिखा है कि क्या मुश्किल है यार पुश अप्स करने में…साथ में उन्होंने हंसते हुए दो स्माइली भी पोस्ट किए हैं. इसके बाद उन्होंने अपने पापा के दो वीडियो शेयर किए हैं.

 

 

साइना के पापा पुश अप्स कर रहे हैं..
साइना की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में उनके पापा अपने घर के ड्राइंग रूम में पुशअप्स कर रहे हैं. साइना ने इस पर ठिठोली वाले अंदाज में कैप्शन लिखा है, पापा पुश अप्स कर रहे हैं….इसके बाद उन्होंने दो हंसते हुए स्माइली पोस्ट करके लिखा है, कम ऑन पापा… इन वीडियो में बुजुर्ग हरवीर सिंह 10 तक पुश अप्स करते हैं और साइना उसकी गिनती कर रही हैं. इसके बाद हरवीर पूछते हैं कि बस इतना ही करना था ना.

टिकटॉक पर भी शेयर किया वीडियो तो फैंस ने सिखाई देशभक्ति
साइना ने जिम में पुश अप्स करने का अपना वीडियो चीनी सोशल मीडिया वीडियो एप टिकटॉक पर भी शेयर किया है. इस वीडियो में बैकग्राउंड में जोश बढ़ाने वाला एक हिंदी रॉक सांग भी चल रहा है. टिकटॉक पर शेयर किया गया वीडियो ही साइना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो वहां उन्हें फैंस की तरफ से देशभक्ति वाले ताने झेलने पड़े हैं. कई फैंस ने टिकटॉक के चीनी एप होने के बावजूद उसे इस्तेमाल करने को लेकर ताना दिया है और तत्काल अपने फोन से अनइंस्टॉल  करने की मांग की है. हालांकि साइना ने इन फैंस को कोई जवाब नहीं दिया है.





Source link