महिंद्रा की गाड़ियों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
Mahindra अपनी कई गाड़ियों पर डिस्काउंट दे रहा है, ये डिस्काउंट 4,000 रुपये से 15,000 रुपये तक है. कंपनी ने यह ऑफर अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब रखा है.
Mahindra XUV300
महिंद्रा की ये गाड़ी पेट्रोल और डीजल दोनों में ही उपलब्ध है. इसके तीन अलग-अलग वेरिएंट हैं, W4, W6 और W8(O) इन सभी पर कंपनी का डिस्काउंट अलग है. W4 पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, W6 पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और W8(O) वेरिएंट पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है.
महिंद्रा XUV300 दो इंजन1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन व 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है. यह इंजन 5000rpm पर 110bhp का पॉवर व 2,000-3,500rpm पर 200nm का टॉर्क जनरेट करता है.Scorpio
Scorpio S5, S7, S9 और S11 वेरियंट में उपलब्ध है. S5 ट्रिम Scorpio पर कंपनी 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. S7, S9 और S11 ट्रिम्स पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. Scorpio को कंपनी BS6 मॉडल में अपडेट कर दिया है. 140 बीएचपी वाला BS6 इंजन, 6 स्पीड ट्रांसमिशन है. यह दो पावर आउटपुट बनाता है – 120hp पर 280Nm और 140hp पर 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Mahindra Alturas
Mahindra की गाड़ियों में Alturas एक फ्लैगशिप मॉडल है. Alturas वर्जन 2WD और 4WD वर्जन में उपलब्ध है और इस गाड़ी पर कंपनी अधिकतम 3 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल है.
Mahindra XUV500
महिंद्रा XUV500 के सभी वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ आता है.
ये भी पढ़ें : Maruti-महिंद्रा का स्पेशल ऑफर! अभी खरीदो, बाद में चुकाओ
First published: June 12, 2020, 4:49 PM IST