Ujjain News In Hindi : Non-willful murder case filed against negligent contractor and well owner | लापरवाह ठेकेदार और कुएं मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Ujjain News In Hindi : Non-willful murder case filed against negligent contractor and well owner | लापरवाह ठेकेदार और कुएं मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज


दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 04:43 AM IST

शाजापुर. बिजनाखेड़ी हादसे में कुएं मालिक और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद पुलिस ने दोनों पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिस धारा में केस दर्ज हुआ है उसमें आजीवन कारावास तक की सजा होने का प्रावधान है। मोहन बड़ोदिया टीआई उदयसिंह अलावा ने बताया जांच में कुआं मालिक कालू सिंह और ठेकेदार नारायणसिंह पर धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है। हादसे के बाद दोनों आरोपी गायब हो गए थे, जिनकी गुरुवार को गिरफ्तारी की गई। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ममता के कानों में गूंज रहे पति के शब्द ‘अभी अपनी मां के पास रह लो, चार दिन बाद लेने आ जाऊंगा’
इधर हादसे में मृत रामलाल के  घर दूसरे दिन भी मातम छाया रहा। रामलाल पत्नी ममता को मायके में यह कहकर छोड़कर आया था कि अपनी मां के पास रह लो, चार दिन बाद लेने आऊंगा। यही शब्द याद आने पर ममता दिन में कई बार बदहवास हो जाती है। परिवार के सदस्य उसे ढांढस बंधाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। 

इधर रामलाल के ममेरे भाई दूलेसिंह ने बताया कि रामलाल की मौत के सदमे से उबरने के लिए परिवार को समय लगेगा। क्योंकि रामलाल पर ही परिवार की कई जिम्मेदारियां थी। रामलाल ही अपने परिवार की ज्यादातर जिम्मेदारियां संभाल रहा था। बडा भाई भगवान छोटी उम्र से ही नाना के घर गोदी चला गया तो मझला भाई एलकार सिंह 15 साल पहले एक हादसे का शिकार होकर कमजोर हो गया। परिजनों ने बताया कि एलकार सिंह के ऊपर सोयाबीन निकालने वाली मशीन का बड़ा पहिया चढ़ जाने से उसका इंदौर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से ही वह ज्यादा दौड़ धूप वाले काम नहीं कर सकता।



Source link