Indore News In Hindi : 15 minutes of heavy rain, cyclonic wind is still there, even today it may rain | 15 मिनट तेज बारिश, चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है, आज भी हाे सकती है बरसात

Indore News In Hindi : 15 minutes of heavy rain, cyclonic wind is still there, even today it may rain | 15 मिनट तेज बारिश, चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है, आज भी हाे सकती है बरसात


दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 08:38 AM IST

देवास. शुक्रवार काे शहर में फिर 15 मिनट के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद माैसम में ठंडक घुल गई। ठंडी हवाएं चलीं। दाेपहर तक तेज धूप और उमस हाे रही थी। माैसम विभाग के अनुसार चक्रवाती हवा का घेरा बना हुअा है। शनिवार काे भी बारिश की संभावना है।
माैसम विभाग के फाेरकास्ट के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और मुंबई में आ सकता है। एक कम दबाव का क्षेत्र तटीय उत्तरी आंध्र प्रदेश एवं उससे लगे तटीय उड़ीसा एवं उसके आसपास के इलाके में बना हुआ है जो हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में  6 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवाती हवा का घेरा बना है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।

एक द्रोणिका मप्र के उत्तरी हिस्से से होकर गुजर रही है
 दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवा का घेरा बना है। एक द्रोणिका दक्षिणी हरियाणा से तटीय आंध्र प्रदेश तक होकर गुजर रही है जो मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से होकर जा रही है यह दोनों का 900 मीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है।



Source link