मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन. (फाइल फोटो)
उम्मीद है कि राज्यपाल लाल जी टंडन (Governor Lalji Tandon) को अस्पताल से रविवार को छुट्टी दे दी जाए.
मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि राज्यपाल की हालत एकदम ठीक है, चिन्ता की कोई बात नहीं है. उम्मीद है कि रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. भाजपा के एक नेता ने बताया कि टंडन इन दिनों लखनऊ आए हुए हैं. टंडन उत्तर प्रदेश में बतौर मंत्री कई विभागों का कामकाज भी संभाल चुके हैं.
करवाया गया कोविड टेस्ट
सूत्रों के अनुसार, हॉस्पिटल में भर्ती होने के साथ ही राज्यपाल लालजी टंडन का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था. जिसमें उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है. अस्प्ताल में लाल जी टंडन के कुछ अन्य टेस्ट भी कराए गए हैं. जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है.10 दिनों की छुट्टी में आए थे लखनऊ
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के रहने वाले हैं. फिलहाल, वह 10 दिनों की छुट्टी पर लखनऊ आए हुए थे. तय कार्यक्रम के अनुसार, लालजी टंडन को 19 जूल को वापस भोपाल पहुंचना है.
First published: June 13, 2020, 11:26 PM IST