अहिर मोहल्ला निवासी फुलवती बाई 23 अप्रैल को चिरायु हॉस्पिटल (Viva Hospital) में परिवार के साथ क्वारेंटिन होने के लिए लिए गई थी. (सांकेतिक फोटो)
हमीदिया हॉस्पिटल (Hamidia Hospital) में 15 दिन से उनके परिवार वाले सुबह-शाम हॉस्पिटल का चक्कर काट रहे हैं. लेकिन फूलवती के बारे में कोई नहीं बता रहा है.
दरअसल, अहिर मोहल्ला निवासी फूलवती भाई 23 अप्रैल को चिरायु हॉस्पिटल (Viva Hospital) में परिवार के साथ क्वारेंटिन होने के लिए लिए गई थी. इसके बाद उन्हें 14 दिन तक क्वारेंटिन करके रखा गया. फिर उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया गया. घर पर उनकी हालत खराब होने लगी. परिवार वाले उन्हें 1250 हॉस्पिटल लेकर गए. 3 दिन वहां पर रखा गया. 1250 में उन्हें बताया गया कि फूलवती बाई को टीबी है. 1250 से फिर उन्हें टीबी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया. टीबी हॉस्पिटल में 2 दिन रखने के बाद वहां के डॉक्टरों ने उन्हें हमीदिया रेफर कर दिया. हमीदिया में टीबी की जांच के साथ-साथ उनकी कोरोना की जांच भी हुई, जिसमें उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. फिर उन्हें 14 दिन तक इलाज के लिए वहीं रखा गया.
15 दिन से उनके परिवार वाले हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे हैं
अब लगभग हमीदिया हॉस्पिटल में 15 दिन से उनके परिवार वाले सुबह-शाम हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे हैं. लेकिन फूलवती के बारे में कोई नहीं बता रहा है. परिवार वालों का कहना है कि जब भी हम मिलने जाते हैं तो पहले बोलते हैं हमें नहीं पता तुम लोग जाओ. परिवार वालों का कहना यह भी है आज लगभग 15 से 20 दिन हो गए हम अपनी माता से नहीं मिल पा रहे हैं और न ही हमीदिया अस्पताल में कोई जानकारी दे रहा है. अब सवाल यह बनता है लगभग एक महीने से फूलवती बाई कहां है. अगर हमीदिया हॉस्पिटल में है तो क्यों उनके परिवार वालों से नहीं मिलने दिया जा रहा है.हेल्थ सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है
फूलवती के केस को देखते हुए हेल्थ सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है. पहले तो अस्पतालों ने मरीज को दर- दर भटकाया. कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला को टीबी पेशेंट बताकर एक से दूसरे अस्पताल भेजते रहे. पर अब हमीदिया अस्पताल से महिला के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है और न ही मरी की घरवालों से मुलाकात हो पा रही है. हमीदिया प्रबंधन का तर्क है कि महिला गंभीर हालत में आई थी ओर फिलहाल मरीज का आईसीयू में इलाज चल रहा है. इसलिए भेट करवाना संभव नहीं है.
ये भी पढ़ें-
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर CM हेमंत ने जताया दुख, की ये भावुक अपील
श्रमिक ट्रेन में रोते बच्चे को देख जागी ममता, महिला ASI घर से लाईं दूध की बोतल
First published: June 15, 2020, 7:54 AM IST