महिंद्रा की कोरोना के खिलाफ नई पहल, 12 Supro Ambulance महाराष्ट्र सरकार को सौंपी | Mahindra and Mahindra Covid-19 BS6 Supro Ambulance gave to Maharashtra | auto – News in Hindi

महिंद्रा की कोरोना के खिलाफ नई पहल, 12 Supro Ambulance महाराष्ट्र सरकार को सौंपी | Mahindra and Mahindra Covid-19 BS6 Supro Ambulance gave to Maharashtra | auto – News in Hindi


6.94 लाख रुपये में महिंद्रा ने लॉन्च की BS6 Supro Ambulance

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए 12 यूनिट सुप्रो एम्बुलेंस (BS6 Supro Ambulance) महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार को दी.

मुंबई. भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय BS6 Supro Ambulance को कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार कर लिया है. कंपनी ने कीमत 6.94 लाख रुपये रखी है. यह एम्बुलेंस दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है एलएक्स (LX) और जेडएक्स (ZX). इनका पहला बैच विशेष रूप से महाराष्ट्र में एम्बुलेंस की आवश्यकता को देखते हुए बनाया गया है जिसे राज्य सरकार को सौंप दिया गया.

सुप्रो एम्बुलेंस में दी गई ये सुविधा
महिंद्रा का कहना है कि सुप्रो एम्बुलेंस को फोल्डेबल स्ट्रेचर कम ट्रॉली, मेडिकल किट बॉक्स, ऑक्सीजन सिलेंडर, आग बुझाने के यंत्र के साथ इंटरनल लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. एम्बुलेंस में AIS 125 प्रमाणित रेट्रो रिफ्लेक्टिव डिकल्स, और एक बीकन लाइट के साथ साइरन दिया हुआ है. कंपनी ने कहा कि इस वैरिएंट्स को वैश्विक महामारी के दौरान चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की सहायता के हिसाब से तैयार किया गया है.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने इन एम्बुलेंस के लिए ट्वीट महिंद्रा एंड महिंद्रा और आन्नद महिंदा को धन्यवाद भी दिया है.

M&M ऑटोमोटिव के सीईओ वियज नाकरा का कहना है कि लोगों को सुरक्षित रूप से और समय पर अस्पताल तक पहुंचाना का काम सुप्रो एम्बुलेंस द्वारा किया जाएगा. हम इस प्रयास के लिए काफी खुश हैं. पहले रिकॉर्ड में 12 वाहनों को बना कर राज्य सरकार को सौंप दिया गया. सुप्रो एम्बुलेंस महिंद्रा के DI इंजन द्वारा संचालित, वाहन 47 hp की पावर के साथ 100 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अतिरिक्त, वाहन के अपेक्षाकृत कॉम्पैक्ट संकीर्ण भारतीय सड़कों पर आराम से चल सकता है.

ये भी पढ़ें : महिंद्रा लाया COVID वर्कर्स के लिए स्पेशल ऑफर- Scorpio, Bolero पर 65000 तक छूट



First published: June 16, 2020, 2:37 PM IST





Source link