MP By-Election 2020 Update; Former Badnawar MLA Rajvardhan Singh Joins BJP With 300 Congress Worker Ahead Of | 24 विधानसभा उपचुनावों को लेकर सरगर्मी तेज; पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह ने 300 से अधिक समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई

MP By-Election 2020 Update; Former Badnawar MLA Rajvardhan Singh Joins BJP With 300 Congress Worker Ahead Of | 24 विधानसभा उपचुनावों को लेकर सरगर्मी तेज; पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह ने 300 से अधिक समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई


  • मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया
  • शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हम सब एक साथ मिलजुकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 08:07 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा उपचुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को धार जिले के बदनावर क्षेत्र के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भाजपा में शामिल कराया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि हम सब एक टीम भावना के साथ मिलजुकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। मंगलवार को उन्हें यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर वकार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

शिवराज ने कहा आप सभी ने अच्छा फैसला लिया है और वे आप सभी का हृदय से स्वागत करते है और बधाई देते है। उन्होंने कहा कि आपके भाजपा में आने से हमारा परिवार बढ़ा है और उसे मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आपका घर है और हम आपके भाई हैं। चौहान ने कहा कि अब हम मिलजुलकर, एक टीम की तरह जनता की सेवा करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यहां सीएम भी कार्यकर्ता: वीडी शर्मा 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें मुख्यमंत्री भी कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से एक परिवार के रूप में काम करती रही है और अब आप भी इस परिवार के सदस्य बन गए हैं। आप भाजपा परिवार में आए हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम मिलजुंलकर काम करेंगे और आपको कभी यह महसूस नहीं होगा कि आप बाहर से आए हैं।

भाजपा का चुनाव प्रबंधन कार्यालय शुरू

प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज यहां आगामी विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रबंधन कार्यालय की शुरूआत की। प्रदेश भाजपा कार्यालय परिसर में बनाए गए इस कार्यालय की शुरूआत के पहले विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। राज्य में होने वाले 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। हालाकि अभी उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा ने अपने स्तर पर चुनाव रणनीति संबंधी व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।



Source link