SHVS टेक्नोलॉजी युक्त Maruti Swift भारत में जल्द ही आने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Maruti Suzuki बहुत ही जल्द hatchback SHVS टेक्नोलॉजी युक्त 1.2 ली. dualjet पेट्रोल इंजन लॉन्च कर सकता है.
इंजन – वर्त्तमान में Swift hatchback मॉडल सिंगल इंजन के साथ आ रहा है. जो 1.2 ली. VVT के अपडेटेड पेट्रोल यूनिट के रूप में है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहुत ही जल्द hatchback SHVS टेक्नोलॉजी युक्त 1.2 ली. dualjet पेट्रोल इंजन के साथ मिल सकता है. इसी तरह का इंजन baleno में भी प्रयोग किया गया है. 1.2 ली. dualjet माइल्ड हाइब्रिड 6000rpm के साथ 89 bhp का पावर जनरेट करता है और 4400rpm के साथ 113Nm का टार्क जनरेट करता है.

2018 ऑटोएक्सपो ने मारुति की हैचबैक को आखिरी बार अपडेट किया गया था. अभी इसके 3rd जनरेशन मॉडल में नए डिजाइन के साथ और भी बहुत सारे नए फीचर भी एड किए हैं.ये भी पढ़ें : मारुति ने IndusInd बैंक से मिलाया हाथ, बिना वैलिड इनकम प्रूफ वाले भी खरीद सकेंगे कार
Maruti Swift का हैचबैक के सात वैरिएंट- इसकी तुलना में Maruti Swift, 1.2 litre VVT पेट्रोल इंजन 82bhp का पावर और 113 Nm टार्क जनरेट करता है. Dualjet इंजन 1.2 litre को SHVS टेक्नोलॉजी और अधिक पावरफुल बनाती है. Maruti Swift का हैचबैक अभी सात वैरिएंट में उपलब्ध है. LXi, VXi, VXi AMT, ZXi, ZXi AMT, ZXi+ evang ZXi+ AMT. इन हैचबैक कार की कीमत भारतीय बाजार में 5.19 लाख रुपये से शुरू है और 8.02 लाख रुपये तक है. (X-शोरुम प्राइज दिल्ली)

SHVS टेक्नोलॉजी युक्त Maruti Swift भारत में जल्द ही आने वाली है. इसके आने के बाद मारुति का भारतीय बाजार में हैचबैक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी युक्त पहली कार होगी. ये हैचबैक दूसरे ब्रांड में फोर्ड फिगो (Ford Figo), टाटा टियागो (Tata Tiago) और ऐसे दूसरे ब्रांड में देखने को मिल जाएंगे.
First published: June 18, 2020, 6:20 PM IST