- निगम ने एक लाख पौधों के हिसाब से की थी तैयारी और जगह भी चिन्हित कर ली थी
- अतिरिक्त 1 लाख पैधे तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है
दैनिक भास्कर
Jun 21, 2020, 05:39 PM IST
इंदौर. हरियाली महोत्सव के चलते इंदौर नगर निगम को 2 लाख पौधे रोपने का टारगेट मिला है। दूसरी तरफ निगम के पास सिर्फ एक लाख पौधे ही तैयार हैं और उन्हें लगाने का स्थान है। एक लाख और करने के लिए स्थान तलाश किया जा रहा है।
उपायुक्त कैलाश जोशी ने बताया हरियाली महोत्सव के चलते शहर में 2 लाख पौधे लगाने का टारगेट हमें मिला है। हर साल यह टारगेट एक लाख के लगभग होता था तो हमने एक लाख पौधे तैयार कर रखे थे और उन्हें रोपने के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए थे। एक लाख अन्य पौधे तैयार करने में समय लगेगा। अभी हमारे पास एक लाख के अतिरिक्त 50 हजार पौधे और हैं, जिनका कद 3 से 4 फीट की हाईट के हैं। इन्हें लगाया जा सकता है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द पौधों को तैयार कर लिया जाए।
दूसरी तरफ अभी हमारे पास पितृ पर्वत, रिंग रोड सहित अन्य स्थानों पर पौधे लगाने की व्यवस्था है लेकिन एक लाख पौधों की ही व्यवस्था है। बाकी के लिए सामाजित संगठन सहित रहवासी संघों से भी बात की जा रही है। हमारी कोशिश है कि बारिश आने के बाद तेजी से पौधारोपण अभियान चलाया जाए।