संक्रमित मरीज के परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. (File Photo)
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि सड़क पर ठेला लगाने वाला 28 वर्षीय एक व्यक्ति की रविवार शाम को कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली थी.
ग्वालियर कलेक्टर ने कहा कि ठेले वाले की 17 जून को तबीयत बिगड़ी थी. बुखार होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया था. युवक के सैंपल कोरोना जांच के लिए भी लिए गए थे. जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है. उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रशासन उन ग्राहकों को खोजने में लगा है, जिन्होंने पिछले एक हफ्ते में इस व्यक्ति से मोमोज खरीदे हैं. कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन ने जनता से अपील की है कि जिन लोगों ने इन दोनों स्थानों से उससे मोमोज खरीदे हैं, वे मुरार के जिला अस्पताल में अपनी जांच करा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: धमतरी: TikTok में हुआ यूपी के लड़के से प्यार, पति का घर छोड़ भागी दो बच्चों की मां
12 लोग पहुंचे अस्पतालसब डिविजनल मजिस्ट्रेट प्रदीप तोमर ने बताया कि प्रशासन की इस अपील के बाद इस कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से मोमोज खरीदने वाले 12 लोगों ने सोमवार को मुरार के जिला अस्पताल में संपर्क किया है. उन्होंने कहा कि अगले एक दो दिन में उसके संपर्क में आये और लोग भी जांच के लिए आने की उम्मीद है. एसडीएम ने बताया कि इस विक्रेता के भाई सहित पूरे परिवार की भी कोविड—19 जांच कराई गई है और सभी को क्वारंटाइन कर दिया है. मालूम हो कि ग्वालियर जिले में अब तक 286 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. वहीं अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है.
First published: June 22, 2020, 7:03 PM IST