Shivraj Singh Chauhan Update | Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan On Rahul Gandhi Questions On India Army Over Ladakh Galwan Valley Clash | शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; कहा- सेना के सर्वोच्च बलिदान पर सवाल करने वाले ऐसे नेता पर शर्म आती है

Shivraj Singh Chauhan Update | Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan On Rahul Gandhi Questions On India Army Over Ladakh Galwan Valley Clash | शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; कहा- सेना के सर्वोच्च बलिदान पर सवाल करने वाले ऐसे नेता पर शर्म आती है


  • मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे
  • कहा- हमारे बीच राहुल गांधी जी जैसे नेता हैं, जो हर रोज सेना की वीरता पर सवाल उठाते हैं

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 01:35 PM IST

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सेना के हौसले पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी जैसे नेता पर शर्म आती है। ऐसे लोग नेता कहलाने के लायक नहीं है। शिवराज मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

एक तरफ हमारी सेना ने सर्वोच्च बलिदान करके भारत माता का माथा गर्व से उन्नत किया है। वहीं दूसरी ओर ये कहते हुए शर्म आती है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के पहले अध्यक्ष रहे हुए राहुल गांधी जी उन्हें हतोत्साहित कर रहे हैं। वह सेना का अपमान कर रहे हैं। वह जिस तरह के कमेंट कर रहे हैं, ये कहते हुए लज्जा भी आती है और तकलीफ भी होती है। वह भारत के नागरिक हैं। सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सीमा पर तनाव होता है तो पूरा देश एक साथ खड़ा होता है: शिवराज 

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब सीमाओं पर तनाव होता है तो पूरा देश एक साथ उठकर खड़ा हो जाता है। जब-जब ऐसी परिस्थितियां देश में पहले कभी बनी हैं भाजपा तब कांग्रेस के साथ खड़ी रहती थी। लेकिन किस हद तक गिर गए हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष। ऐसे समय में भी उन्हें घटिया राजनीति याद आ रही है। हमला करना चाहिए चीन पर, लेकिन मोदी जी के अलावा उन्हें कोई और दिखाई नहीं देता है। क्या कहें ऐसे नेता को, ये कोई नेता कहलाने लायक नहीं हैं। हमारी सेना का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।” 

राहुल गांधी की दिनचर्या में है सेना की वीरता पर सवाल उठाना 
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शर्म आती है कि भारत में हमारे बीच राहुल गांधी जी जैसे नेता हैं जिनकी दिनचर्या में सेना की वीरता पर सवाल उठाना शामिल है। ऐसे समय जब हम सभी को दलगत राजनीति को किनारे रखकर एकजुटता दिखानी चाहिए, वे देश के प्रधानमंत्री पर शाब्दिक हमले करते हैं। ऐसे लोग नेता कहलाने लायक ही नहीं हैं। 

मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा-370 समाप्त करना स्व. मुखर्जी जी का स्वप्न था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो सका है। 



Source link