Panna Tiger Reserve chief tigress ‘Rani’ died, resting at rest house, photo was viral | पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रमुख बाघिन ‘रानी’ की मौत, रेस्ट हाउस में आराम फरमाते हुए फोटो हुआ था वायरल

Panna Tiger Reserve chief tigress ‘Rani’ died, resting at rest house, photo was viral | पन्ना टाइगर रिजर्व की प्रमुख बाघिन ‘रानी’ की मौत, रेस्ट हाउस में आराम फरमाते हुए फोटो हुआ था वायरल


  • बाघिन पी-213 पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे ज्यादा चर्चित और चहेती बाघिन थी
  • पर्यटकों को सहजता से दिख जाने वाली इस बाघिन ने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 03:23 PM IST

भोपाल. पन्ना टाइगर रिजर्व में आज दस वर्षीय बाघिन संदिग्ध स्थितियों में मृत स्थिति में पायी गयी। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार रेडियो कॉलर युक्त यह बाघिन पन्ना कोर क्षेत्र के तालगांव सर्किल में ट्रेकिंग दल को मृत हालत में मिली है। बाघिन की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा तत्काल नहीं हो सका है। वन्य प्राणी चिकित्सक और टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। करीब एक महीने बाघिन बिलकुल स्वस्थ्य थी। तालगांव रेस्ट हाउस में आराम फरमाते हुए इस बाघिन की फोटो हाल ही में सुर्खियों में रही है

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक केएस भदोरिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वे भी मौके पर ही पहुंच रहे हैं। घटनास्थल का जायजा लेने और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। बाघिन पी-213 पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे ज्यादा चर्चित और चहेती बाघिन थी। तालगांव रेस्ट हाउस में आराम फरमाते हुए इस बाघिन की फोटो हाल ही में सुर्खियों में रही है। स्वभाव से बेहद सीधी और पर्यटकों को सहजता से दिख जाने वाली इस बाघिन ने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, इसलिए लोग इसे ‘पन्ना की रानी’ कहकर पुकारते थे। 

करीब एक महीने पहले तालगांव रेस्ट हाउस में आराम फरमाते हुए इस बाघिन का फोटो सामने आया था।

पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों से आबाद करने में अहम भूमिका निभाने वाली बाघिन ‘पी- 213’ बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत कान्हा से लाई गई बाघिन ‘टी-2’ की संतान है। बाघिन टी-2 ने अक्टूबर 2010 में इसी वन परिक्षेत्र में इसे जन्म दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन का पल्स रेट कल रात से बढ़ा हुआ था, जिसकी जानकारी ट्रैकिंग दल को थी। सुबह जब बाघिन की खोज खबर ली गई तो, वह बीट महुआ मोड़ सर्किल तालगांव में मार्ग पर मृत अवस्था में मिली।



Source link