सीएम शिवराज सिंह (फाइल तस्वीर)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के दिल्ली से भोपाल वापस लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं. 30 जून को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है.
टलते-टलते बना दौरा
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली दौरा कई बार टल चुका था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 28 जून को सुबह दिल्ली जाना था. वह दिल्ली से ही छत्तीसगढ़ के लिए होने वाली वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर इसमें बदलाव हो गया और फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से ही छत्तीसगढ़ की वर्चुअल रैली को संबोधित किया वर्चुअल रैली को भोपाल से संबोधित करने की वजह से यह माना जा रहा था कि हो सकता है. वह दिल्ली ना जाएं लेकिन कार्यक्रम में फिर बदलाव हुआ और वर्चुअल रैली के बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ वो दिल्ली रवाना हो गए.
भोपाल में हो चुका है मंथनइससे पहले वल्लभ भवन में हुई सीएम की अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच मुलाकात में मंत्रिमंडल के नामों को लेकर मंथन किया जा चुका है. मंत्रिमंडल में 24 से 25 नाम शामिल हो सकते हैं. बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वह मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा के लिए जल्द ही दिल्ली जाएंगे,लेकिन वह दिल्ली के बजाय तिरुपति चले गए थे.
मई से जारी है विस्तार की अटकलें
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें मई के पहले हफ्ते से ही जारी हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि मई में ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा, लेकिन 19 जून को राज्यसभा चुनाव होने की वजह से विस्तार को टाल दिया गया. अब एक बार फिर राज्यसभा चुनाव पूरे होने के बाद यह कहा जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए दावेदारों की भी भोपाल से दिल्ली तक दौड़ जारी है. फिलहाल शिवराज मंत्रिमंडल में केवल 5 मंत्री शामिल हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल में 24 से 25 नए नामों को शामिल किया जा सकता है.
राज्यपाल हैं बीमार
मंत्रिमंडल विस्तार में फिलहाल एक समस्या राज्यपाल लालजी टंडन का अस्वस्थ होना है. राज्यपाल फिलहाल लखनऊ में है और एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर राज्यपाल की मौजूदगी के बिना मंत्रिमंडल विस्तार कैसे होगा. इस बीच खबरें यह भी है कि हो सकता है छत्तीसगढ़ की राज्यपाल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दे दिया जाए और राज्यपाल लालजी टंडन के स्वस्थ होने तक वह प्रभारी राज्यपाल के तौर पर काम करें.
First published: June 28, 2020, 9:12 PM IST