Skoda ने पेश किया CNG Octavia G-TEC, फुल टंकी में चलेगी 500 KM | auto – News in Hindi

Skoda ने पेश किया CNG Octavia G-TEC, फुल टंकी में चलेगी 500 KM | auto – News in Hindi


एक बार टंकी फुल कराने पर चलेगी 700 किमी

नई Skoda Octavia G-TEC कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) पर चलती है. Skoda Octavia G-TEC में 1.5 TSI इंजन दिया गया है जो 96 KW (130 PS) पावर जनरेट करता है. Octavia G-TEC पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती है. Skoda का दावा है कि Octavia G-TEC एक बार टंकी फुल कराने पर 500 किलोमीटर चलेगी.

नई दिल्ली. कार मेकर कंपनी स्कोडा (Skoda) ने ऑक्टाविया (Octavia) का सीएनजी (CNG) वेरिएंट पेश किया हैं. Skoda ने पर्यावरण अनुकूल Octavia G-TEC पेश किया. नई Skoda Octavia G-TEC कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) पर चलती है. Skoda Octavia G-TEC में 1.5 TSI इंजन दिया गया है जो 96 KW (130 PS) पावर जनरेट करता है. Octavia G-TEC पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती है. Skoda का दावा है कि Octavia G-TEC एक बार टंकी फुल कराने पर 500 किलोमीटर चलेगी.

नई Skoda Octavia G-TEC में तीन टंकी दी गई है जिसमें 17.33 Kg सीएनजी स्टोर की जा सकती है. इसके अलावा, 9 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है. 9 लीटर पेट्रोल टैंक में Octavia G-TEC 190 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं सीएनजी टैंक से 500 किलो मीटर चलेगी. कुल मिलाकर Octavia G-TEC में एक टंकी फुल कराने पर आप 700 किलो मीटर का सफर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- MG Hector Plus SUV वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जुलाई में होगी लॉन्‍च, मिलेंगे 3 वेरिएंट्स

पेट्रोल इंजन के मुकाबले सीएनजी मोड में 25 फीसदी कार्बन डायऑक्साइड उत्सर्जन होता है. इसमें 455 लीटर बूट स्पेश मिलेगा. वहीं, COMBI की बूट क्षमता 495 लीटर है. CNG और पेट्रोल मोड ड्राइवर के हस्तक्षेप के बिना ऑटोमेटिक बदल जाता है.यह भी पढ़ें: हुंडई ने Elantra का BS-6 डीजल इंजन मॉडल किया पेश, कीमत 18.7 लाख रुपए से शुरू

Octavia G-TEC सीएनजी मोड में WLTP चक्र में प्रति 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 3.4 से 3.6 किलोग्राम गैस खपत होती है जबकि पेट्रोल मोड में 100 किमी की दूरी तय करने में 4.61 लीटर पेट्रोल खर्च होता है. सीएनजी दुनिया भर में बहुत सारे वाहन मालिकों के लिए एक किफायती विकल्प है. यह पेट्रोल-डीजल की तुलना में कम प्रदूषण करता है.

First published: June 29, 2020, 1:05 PM IST





Source link