मंडला ज़िला पंचायत के ऑफिस में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी (accussed) को कोई पश्चाताप नहीं था बल्कि वो जोर जोर से हंस रहा था.जब पुलिस (police) घायल युवती को अस्पताल ले जा रही थी उस दौरान युवक ज़ोर ज़ोर से हंस कर कह रहा था कि मैंने उसे ऐसा मारा है कि वो बच ही नहीं सकती.
मंडला ज़िला पंचायत के दफ्तर में आज खून की होली खेली गयी. दफ्तर में रोज की तरह कर्मचारी अपना काम कर रहे थे. उसी दौरान एक युवक दफ्तर में घुसा और यहां फोटो कॉपियर मशीन पर काम करने वाली कर्मचारी पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया. लहूलुहान हालत में युवती अपनी जान बचाकर एक से दूसरे कमरे में भागी लेकिन आरोपी ने दीपक वासनिक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. वो लगातार उस पर तब तक वार करता रहा जब तक वो खून से लथपथ होकर गिर नहीं गयी. युवती जब अधमरी होकर वहीं गिर पड़ी तब आरोपी युवक वहां से भाग गया.
दफ्तर में सनसनी
आरोपी युवक खुले आम लड़की पर वार कर रहा था. दफ्तर में सारा स्टाफ मौजूद था. लेकिन किसी ने लड़की को बचाने या आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की. सब तमाशबीन बने अपनी जान बचाकर बैठे रहे. आरोपी के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और फिर लड़की को अस्पताल ले जाया गया. लड़की इतनी बुरी तरह ज़ख्मी थी कि उसकी सांस उखड़ रही थी. अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी.शादी को लेकर चल रही थी अनबन
पुलिस के मुताबिक ये पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.आरोपी दीपक वासनिक और युवती के बीच चार साल से अफेयर था. लेकिन करीब चार महीने पहले लड़की ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था. इसी से दीपक गुस्से में था. वो लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की तैयार नहीं थी. शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था.इसी बीच ये विवाद इतना बढ़ गया कि युवक छिंदवाड़ा से मंडला आ गया और युवती की जान ले ली.
वारदात को अंजाम देने के बाद हंस रहा था आरोपी
इस खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को कोई पश्चाताप नहीं था. बल्कि वो जोर जोर से हंस रहा था.जब पुलिस घायल युवती को अस्पताल ले जा रही थी उस दौरान युवक ज़ोर ज़ोर से हंस कर कह रहा था कि मैंने उसे ऐसा मारा है कि वो बच ही नहीं सकती.
First published: June 29, 2020, 6:41 PM IST