Honda Livo BS6
होंडा (Honda) ने Livo का BS-VI वर्जन 69,422 रुपये (X-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. बाइक 2 वेरिएंट्स में उपलब्ध है
नई Livo BS 6 में 110cc PGM-FI HET (Honda Eco Technology) का इंजन है जो कि एन्हांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) को बढ़ाता है जिससे यह 74 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देगी.
इस बाइक में 4-स्पीड ट्रांसमिशन गियर बॉक्स दिया गया है. लेटेस्ट Livo के नए अवतार में हेडलाइट में कुछ बदलाव किए हैं. टेल लाइट को भी थोड़ा पीछे की तरह मोड़ा गया है. साथ ही इसके स्पोर्टी डिज़ाइन को पहले की तरह ही रखा गया है. इसमें डिजिटल एनालॉग मीटर दिया गया और इससे उम्मीद की जा रही है कि यह नए आकर्षक रंगों और शानदार ग्राफिक्स को स्पोर्ट करेगी. बाइक में पीछे की तरफ 5-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन हैं. इक्विलाइज़र के साथ कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम में भी उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें : होंडा ने शुरू की नई बाइक Africa Twin डिलीवरी, कीमत ₹15.35 लाख से शुरूBS6 में नए फीचर्स में Honda Livo DC हेडलैंप, इंटीग्रेटेड हेडलैंप बीम और पासिंग स्विच और इंजन स्टार्ट / स्टॉप स्विच शामिल हैं. नवीनतम कंसोल में बाईं ओर एक एनालॉग स्पीडोमीटर है जो फ्यूल, लीवर बार, टाइम, स्पीड और दूरी को दिखाता है. इसमें एक आरामदायक (+17 मिमी) लंबी सीट है.
यह चार कलर में उपलब्ध है, एथलेटिक ब्लू मेटालिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, इंपीरियल रेड मेटैलिक और ब्लैक.
First published: June 30, 2020, 3:48 PM IST