Sagar News In Hindi : 4 minors molest a deaf-mute woman, the mother told the whole incident in gestures | छतरपुर में 20 साल की मूक-बधिर से 4 नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, मां को इशारों में बताई पूरी घटना

Sagar News In Hindi : 4 minors molest a deaf-mute woman, the mother told the whole incident in gestures | छतरपुर में 20 साल की मूक-बधिर से 4 नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, मां को इशारों में बताई पूरी घटना


  • 20 साल की एक मंदबुद्धि मूक-बधिर युवती घर से शौच के लिए निकली थी
  • पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र क्रमश 10, 13, 14 और 15 साल के बीच है

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 09:05 AM IST

छतरपुर. मध्यप्रदेश के छतरपुर में रविवार शाम को एक मंदबुद्धि मूक-बधिर युवती के साथ 4 नाबालिग आरोपियों ने गैंगरेप किया। दो घंटे तक वे इस जघन्य अपराध को अंजाम देते रहे। युवती शाम को करीब 7 बजे के आसपास शौच के लिए घर से बाहर गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद, पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं सोमवार सुबह पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया।

घटना जिले के खड्‌डी गांव के सीलप रोड की है। यहां एक 20 साल की एक मंदबुद्धि मूक-बधिर युवती घर से शौच के लिए निकली थी। इस दौरान पहले से घात लगाए चार नाबालिगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब देर तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। करीब 9 बजे के आसपास युवती गांव के बाहर तालाब के पास नजर आई। युवती के शरीर पर कई चोट के निशान थे। घर आकर जब मां ने युवती से इतनी देर गायब रहने और शरीर पर चोट के निशानों से जुड़े सवाल पूछे तो पीड़िता ने रोते हुए इशारों में उसके साथ हुई घटना के बारे में बता दिया। इसके बाद रात में ही माता-पिता उसे लेकर गौरिहार थाने आए और रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 96/2, धारा 376 डी, 376(2- एल) के तहत मामला दर्ज किया।

10 से 15 वर्ष के बीच है आरोपियों की उम्र

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र क्रमश 10, 13, 14 और 15 साल के बीच है। इनमें से 2 लड़के पढ़ते हैं, जबकि 2 पढ़ाई नहीं करते। गांव के लोगों का कहना है कि पीड़ित युवती का परिवार मूलत: बांदा जिले का रहने वाला है. उनकी यहां रिश्तेदारी है, पूरा परिवार करीब 8 साल पहले खड्‌डी आकर बस गया था। 

टीआई बोलीं- मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे  
गौरिहार थाना प्रभारी सरिता वर्मन ने बताया कि गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी बच्चों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल चैकअप कराया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Source link