Bhopal Coronavirus Cases Updates | 58 New Patient Found In Maulana Azad National Institute,Bangarasia CRPF Campus Corona Cases Jump In Madhya Pradesh Bhopal | राजधानी में रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू, धारा 144 लागू; संक्रमितों की संख्या 2884 हुई

Bhopal Coronavirus Cases Updates | 58 New Patient Found In Maulana Azad National Institute,Bangarasia CRPF Campus Corona Cases Jump In Madhya Pradesh Bhopal | राजधानी में रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू, धारा 144 लागू; संक्रमितों की संख्या 2884 हुई


  • भोपाल में अब तक 2319 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं
  • आज 45 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर घर भेज दिए गए

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 11:19 PM IST

भोपाल. भोपाल में धारा 144 लगा दी गई है। राजधानी में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यह जानकारी कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दी है। राजधानी में कोरोना के कारण अब तक कोरोनावायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 104 हो गई है।

राजधानी में बुधवार को 54 नए मामले मिले। पुराने शहर के इब्राहिमगंज में एक दिन के अंतराल के बाद फिर से 12 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं। वहीं, बंगरसिया के सीआरपीएफ में एक और जवान पॉजिटिव मिला। साथ ही मैनिट परिसर में भी 3 संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में बटालिया में दो, विजय नगर में 3 और बैरागढ़ से तीन नए मरीज मिले। अब भोपाल में संक्रमितों की संख्या 2884 हो गई है। 2319 लोग अब तक स्वस्थ होकर जा चुके हैं। 

आज 45 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौटे 

इधर, चिरायु अस्पताल से 45 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर सुबह 11 बजे घर के लिए रवाना हो गए। लोगों ने कहा कि हमने आत्मबल और संयम से कोरोना पर जीत पाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना का इलाज संभव है। अपने मनोबल को ऊंचा रखते हुए संक्रमण से जीता जा सकता है।

भोपाल में चिरायु अस्पताल में 45 लोग डिस्चार्ज हो गए। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिवादन करते लोग। 

कोरोना को जड़ से मिटाएंगे: शिवराज 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में किल कोरोना अभियान शुरुआत की। उन्होंने कहा- कोरोना को अब जड़ से मिटाना है, घर-घर हमारे लोग पहुंचेंगे। लक्षण आने पर हम सबसे पहले घर में जांच करेंगे। ये लड़ाई केवल सरकार और प्रशासन की नहीं है। लोगों के बगैर कोई लड़ाई जीती नहीं जा सकती है। भोपाल और इंदौर में अब हमने कोरोना के संक्रमण को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया है। 

भोपाल के आसपास कोरोना अपडेट्स…

विदिशा: 90 फीसदी मरीज भोपाल, इंदौर और महाराष्ट्र से आने-जाने के कारण संक्रमित हुए। अब जिले में 49 तक संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा।

अशोकनगर: जिले के मुंगावली में पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए तीन परिजन भी कोरोना पॉजिटिव मिले। लॉकडाउन से लेकर अनलॉक 1 तक मुंगावली में एक भी केस नहीं था।
राजगढ़ : 53 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। आज से जिलेभर में घर-घर स्क्रीनिंग शुरू की गई। कलेक्टर ने आदेश दिए हैं कि एक भी घर न छूटे।
रायसेन:  गौहरगंज के सिंधी कैंप में मिले कोरोना पॉजिटिव बच्चे से संबंधित 12 लोगों के सैंपल लिए गए।

गुना: अनलॉक 1 में 10 संक्रमित पाए गए। अब तक कुल 17 पॉजिटिव हो गए। एक माह में सबसे ज्यादा मामले सामने आए। सबसे चिंताजनक बात यह है कि दो मामलों में स्रोत का भी पता नहीं चला। 



Source link