एमपी के मंत्रिमंडल की लिस्ट
1. गोपाल भार्गव
2. विजय साहा3. जगदीश देवड़ा
4. बिसाहूलाल सिंह
5. यशोधरा राजे सिंधिया
6. भूपेन्द्र सिंह
7. एदलसिंह कंषाना
8. विश्वास सारंग
9. इमरती देवी
10. डा प्रभुराम चौधरी
11. महेन्द्र सिंह सिसोदिया
12. प्रद्युमन सिंह तोमर
13. प्रेम सिंह पटेल
14. ओम प्रकाश सकलेचा
15. उषा ठाकुर
16. अरविंद भदौरिया
17. मोहन यादव
18. हरदीप सिंह ढंग
19. राजवर्धन सिंह
20. भरत सिंह कुशवाहा
21. इंदर सिंह परमार
22. राम खिलावन पटेल
23. राम किशोर कावरे
24. बृजेन्द्र सिंह यादव
25. गिर्राज डण्डोतिया
26. सुरेश धाकड़
27. ओपीएस भदौरिया
Madhya Pradesh: BJP leader Jyotiraditya Scindia and other leaders arrive at Raj Bhawan in Bhopal, for the oath taking ceremony of State Cabinet Ministers. pic.twitter.com/7CwOknF13d
— ANI (@ANI) July 2, 2020
घंटों की मैराथन बैठक के बाद नए मंत्रियों के नामों पर सहमति
शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों नई दिल्ली में थे और अमित शाह, जेपी नड्डा के अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. घंटों की मैराथन बैठक के बाद नए मंत्रियों के नामों पर सहमति बनी. पहले यह कहा जा रहा था कि शिवराज कैबिनेट का विस्तार सोमवार को ही हो जाएगा. लेकिन, 1 जुलाई को खुद सीएम शिवराज ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए गुरुवार को कैबिनेट विस्तार करने की घोषणा कर दी थी. इस बीच, मध्य प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया, ताकि संवैधानिक प्रक्रिया निर्बाध तरीके से चलती रहे.
देर रात तक चली मान-मनौव्वल
देर रात तक चले मान मनौव्वल के दौर में प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने पार्टी के सीनियर विधायकों से वन टू वन चर्चा की और फोन पर बात कर मनाने और समझाने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि पार्टी सीनियर विधायकों को घर बैठाने में सफल साबित हुई है. मंत्रिमंडल में अब नए चेहरों और खासतौर से सिंधिया समर्थकों को मौका दिया जा रहा है.