संक्रमण से बचने के लिए लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने के बजाए अपनी गाड़ियों से आना-जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में हम कुछ चुनिंदा बाइक की रेंज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बजट में होंगी शामिल. जानें बाइक से जुड़े कुछ बड़े फीचर्स और इसकी मार्केट प्राइज.
संक्रमण से बचने के लिए लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने के बजाए अपनी गाड़ियों से आना-जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में हम कुछ चुनिंदा बाइक की रेंज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बजट में होंगी शामिल. जानें बाइक से जुड़े कुछ बड़े फीचर्स और इसकी मार्केट प्राइज.
Bajaj Platina- PLATINA 100 बाइक KS ALLOY और ES ALLOY दो वेरिएंट में उपलब्ध है. KS ALLOY वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 49,261 रुपये है. वहीं ES ALLOY वेरिएंट की कीमत 55,546 रुपये है. Platina 100 में 102cc, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन है. यह 7.9hp पावर और 8.34Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है. बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है.
Hero HF Deluxe BSVI- Hero HF Deluxe की (X-शोरूम दिल्ली) कीमत 46,800 रुपये से लेकर 58,000 रुपये तक है. HF Deluxe में 97.2cc, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर इंजन है. यह 7.94hp पावर और 8.05Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.
Bajaj CT 100- CT100 दो वेरिएंट ES ALLOY और KS ALLOY दो वेरिएंट में उपलब्ध है. KS ALLOY वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 42,790 रुपये है. वहीं ES ALLOY वेरिएंट की कीमत 50,470 रुपये है. CT100 में 102cc, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन है. यह 7.9hp पावर और 8.34Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है. अगर बाइक की स्पीड की बात की जाए तो टॉप स्पीड 90 kmph है.
Bajaj CT 110- ये बाइक भी KS ALLOY और ES ALLOY दो वेरिएंट में उपलब्ध है. इस बाइक के KS ALLOY वेरिएंट की (X-शोरूम दिल्ली) कीमत 48,410 रुपये है और ES ALLOY वेरिएंट की कीमत 51520 रुपये है. CT110 में 115.45cc, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन है. यह 8.6hp पावर और 9.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स है.
First published: July 3, 2020, 5:54 AM IST