- गणेश नगर और विद्या पैलेस में हुई घटना, पत्नी बच्चे होने के बाद भी युवक का अफेयर चल रहा था
दैनिक भास्कर
Jul 04, 2020, 05:52 PM IST
इंदौर. गणेश नगर में रहने वाले 38 साल के एक युवक ने फांसी लगा ली। पता चला है कि उसका परिवार में विवाद चल रहा था। देर रात उसने अपनी गर्लफ्रेंड से बात भी की थी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का कारण पता कर रही है। वहीं, विद्या पैलेस में रहने वाली 18 साल की एक युवती ने भी फांसी लगा ली।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार गणेश नगर में रहने वाले 38 साल के युवक ने शुक्रवार रात को घर की छत पर फांसी लगा ली। पता चला है कि वह एक महिला से देर रात तक बात कर रहा था। उसका महिला से अफेयर था, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे भी साथ रहते हैं। उसका फैब्रीकेशन का काम था। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
उधर, विद्या पैलेस निवासी नंदनी (18) पिता अर्जुन गांगले ने शनिवार दोपहर को फांसी लगा ली। पिता लोडिंग चलाते हैं। उसके दो भाई व दो बहनें हैं। पता चला है कि परिजन की डांट के बाद उसने यह कदम उठा लिया था।