Kevin Pietersen’s Twitter is locked after cricket legend threatens to slap Piers Morgan | इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, जानिए क्या है वजह

Kevin Pietersen’s Twitter is locked after cricket legend threatens to slap Piers Morgan | इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, जानिए क्या है वजह


लंदन: नियमों का उल्लंघन करने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है. ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मोर्गन (Piers Morgan) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. मोर्गन ने ट्विटर पर कहा, ‘ब्रेकिंग. मुझे थप्पड़ मारने की धमकी देने के लिए केविन पीटरसन को ट्विटर से निलंबित कर दिया.. हालांकि यह एक स्पष्ट मजाक था. अगर वो पेपर बैग से अपना रास्ता नहीं निकाल सकते तो कृपया यूके ट्विटर पुन: स्थापित करें.’

यह भी पढ़ें- टेनिस कोर्ट में दिखे सचिन तेंदुलकर, दोस्त रोजर फेडरर से मांगी ये टिप्स

मोर्गन ने ट्वीट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जिसमें ट्विटर की ओर से पीटरसन से कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने के मामले में उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है.

ट्विटर ने कहा, ‘कृपया यह जान लें कि बार बार नियमों के उल्लंघन से हमेशा के लिए आपका अकाउंट निलंबित किया जा सकता है. अपने अकाउंट की समस्या सुलझाने के लिए ट्विटर की प्रक्रिया को फॉलो करें.’

गौरतलब है कि इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पीटरसन ने कहा था कि मौका मिलने पर वह मोर्गन को थप्पड़ मारेंगे. उन्होंने कहा था, ‘पियर्स मोर्गन जब मैं तुम्हें देखूंगा तो तुम्हें थप्पड़ मारूंगा. ये कोई बकवास नहीं होगा.’
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link