एमपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां रजिस्टर करें
ये है टॉपर्स की लिस्ट-
अभिनव शर्मा-भिण्ड
लक्षदीप धाकड़-गुना
प्रियांश रघुवंशी-गुना
पवन भार्गव-गुना
चतुर कुमार त्रिपाठी-पन्ना
हरिओम पाटीदार-मंदसौर
कुमारी.राजनंदिनी सक्सेना-उज्जैन
सिद्धार्थ सिंह शेखावत-उज्जैन
हर्ष प्रताप सिंह-धार
कविता लोधी-इंदौर
कु. देवांशी रघुवंशी- विदिशा
कु. कर्णिका मिश्रा- भोपाल
प्रशांत विश्वकर्मा- रायसेन
वेदिका विश्वकर्मा- रायसेन
इसके बाद दूसरे स्थान पर सिर्फ दो छात्र हैं.
दूसरा स्थान पाने वाले छात्र-
सोनम पटेल- होशंगाबाद
संध्या ठाकुर- सिवनी
टॉप टेन में हैं कुल 360 छात्र
इसके बाद तीसरे स्थान पर 22 छात्र हैं और चौथे स्थान पर सात छात्र हैं. इसी तरह से पांचवें स्थान पर 38 छात्र हैं. बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस लिस्ट में टॉप टेन स्थानों पर कुल 360 छात्र हैं जो कि काफी बड़ी संख्या है.
MPBSE Result 2020 10th-12th: ऐसे चेक करें
1. रिजल्ट जारी होने के बाद ऊपर दी गई वेबसाइट पर जाएं
2. वेबसाइट पर 10वीं के रिजल्ट के लिए दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
3. जरूरी डीटेल्स डालने के बाद सबमिट करें
4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा. रिजल्ट को का प्रिंट निकाल लें या इसे सेव कर लें.
20 जून को बदले गए माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तैयारी में जुटा था. वही शिवराज सरकार ने 20 जून को माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का तबादला कर दिया. सलीना सिंह की जगह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी राधेश्याम जुलानिया को माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई. राधेश्याम जुलानिया केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर थे. अब माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे है.
ये भी पढ़ेः
MP Board Result: बिना इंटरनेट Mobile पर ऐसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
MP Board: चौकीदार के बेटे ने किया कमाल, दसवीं में पिछले साल किया था टॉप
स्थगित करनी पड़ी थी परीक्षा
बता दें कि 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं कोरोना महामारी के चलते स्थगित थीं. 2 और 3 मार्च से शुरू हुई परीक्षाएं केवल 19 मार्च तक ही चल सकी थी. स्थगित परीक्षाओं को लेकर 17 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए दसवीं के बचे हुए पेपर नहीं लिए जाएंगे. वहीं 12वीं की परीक्षाएं 9 जून से आयोजित की जाएंगी. 9 जून से 16 जून तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई.